Vodafone Idea Share Price: रॉकेट की तरह भाग रहे शेयर, इस वजह जमकर हो रही खरीदारी

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन-आइडिया के शेयर 9.62 रुपये के लेवल पर ओपन हुए, जबकि 10.52 रुपये के लेवल पर इंट्राडे हाई बनाए हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड27 Oct 2025, 12:08 PM IST
वोडाफोन आइडिया शेयर प्राइस
वोडाफोन आइडिया शेयर प्राइस

Vodafone Idea Share Price: शेयर बाजार में आज कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। इसके शेयर आज के शुरुआती कारोबार में 9 प्रतिशत की शानदार बढ़त हासिल किए हैं। वोडाफोन के शेयरों में यह उछाल आज सुप्रीम कोर्ट में AGR बकाया पर सुनवाई से पहले देखा जा रहा है। कंपनी नई याचिका के जरिए सरकार की तरफ से अतिरिक्त समायोजित सकत राजस्व (AGR) बकाया के मांग को रद्द करने की अपील की है।

वोडाफोन-आइडिया शेयर प्राइस में 9% का उछाल

सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर वोडाफोन-आइडिया के शेयर 9.62 रुपये के लेवल पर ओपन हुए, जबकि 10.52 रुपये के लेवल पर इंट्राडे हाई बनाए हैं, जो इंट्राडे में करीब 9 फीसदी की तेजी है। वहीं, 11:58 बजे 8.73% की बढ़ोतरी के साथ 10.46 पर ट्रेड कर रहा था।

सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

बता दें कि इस मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बी.आर. गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने कर्ज में डूबी कंपनी को बड़ी राहत दी है। अदालत ने केंद्र को टेलीकॉम ऑपरेटर के समायोजित सकल राजस्व (AGR) बकाया पर पुर्नविचार करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कि यह मामला केंद्र के नीतिगत अधिकार क्षेत्र में आता है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि यह फैसला टेलीकॉम कंपनी 20 करोड़ कंज्यूमर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, जान लीजिए अपने शहर का ताजा रेट

क्या है AGR विवाद?

मालूम हो कि टेलीकॉम कंपनियों को सरकार को लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम फीस के रूप में जो रकम दी जाती है, उसे AGR कहते हैं। वोडाफोन आइडिया ने DoT की 5,606 करोड़ रुपये की एडवांस AGR मांग को चुनौती दी है। कंपनी का कहना है कि 2016-17 तक की अवधि के लिए इस मांग पर दोबारा विचार करना और सुलझाना बेहद जरूरी है। इसके लिए कंपनी ने 3 फरवरी, 2020 को जारी ‘डिडक्शन वेरिफिकेशन गाइडलाइंस’ का पालन करने की मांग की है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटVodafone Idea Share Price: रॉकेट की तरह भाग रहे शेयर, इस वजह जमकर हो रही खरीदारी
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटVodafone Idea Share Price: रॉकेट की तरह भाग रहे शेयर, इस वजह जमकर हो रही खरीदारी