Vodafone Idea Share Price Today News: नए साल पर टेलीकॉम सेक्टर की कर्ज में डूबी कंपनी वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है। गुरुवार, 1 जनवरी को VI के शेयर 5 प्रतिशत से की जबदस्त उछाल दर्ज किए हैं। इस तेजी के पीछे एक बड़ी वजह से है। दरअसल, भारी वित्तीय संकट का सामना कर रही है वोडाफोन आइडिया को प्रमोटर्स से संजीवनी मिली है। कंपनी ने ऐलान किया है कि उसके प्रमोटर्स ग्रुप इसमें 5836 करोड़ रुपये निवेश करने जा रहे हैं। इसके साथ सरकार ने भी AGR पर बड़ी राहत दी है।
दो हिस्सों में बंट है यह इन्वेस्टमेंट प्लान
बीते कल यानी 31 दिसंबर को टेलीकॉम कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि बुधवार को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में प्रमोटर्स के साथ एक अहम एग्रीमेंट हुआ है। यह समझौता साल 2017 के उस पुराने इंप्लीमेंटेशन एग्रीमेंट में किया गया एक बदलाव है, जो वोडाफोन आइडिया के मर्जर के समय हुआ था।
इस नए प्लान के तहत कंपनी में प्रमोटर्स 5,836 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। अगले 12 महीनों के भीतर 2,307 करोड़ रुपये नकद के रूप में कंपनी में डाले जाएंगे। बाकी बची हुई 3,529 करोड़ रुपये की रकम वोडाफोन ग्रुप के कुछ शेयरधारकों की तरफ से अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बेचकर जुटाई जाएगी।
सरकार से भी मिली बड़ी राहत
वहीं, सरकार ने भी AGR भुगतान पर कंपनी को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट ने वोडाफोन-आइडिया को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया को 87,695 करोड़ रुपये पर फ्रीज कर दिया है। सबसे राहत की बात यह है कि इस भारी-भरकम रकम के भुगतान के लिए कंपनी को 10 साल का अतिरिक्त समय मिल गया है। अब कंपनी को यह पैसा वित्त वर्ष 2032 से 2041 के बीच चुकाना होगा। इससे पहले कंपनी को मार्च 2026 से हर साल 18,000 करोड़ रुपये की किस्त देनी थी। हालांकि, वित्त वर्ष 2018 और 2019 के बकाये का भुगतान पहले से तय शेड्यूल के अनुसार 2026 से 2031 के बीच ही किया जाएगा।