Investment Tips: यह मल्टीबैगर शेयर 10% उछलने को तैयार, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सालह

Investment Tips for Stock: शेयर बाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट स्टॉक स्पेसफिक कवरेज शुरू कर रहे हैं। इसी क्रम में एक्सिस सिक्योरिटीज ने एक मल्टीबैगर स्मॉलकैप स्टॉक पर अपनी कवरेज शुरू की है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Dec 2025, 06:22 PM IST
Investment Tips for Stock
Investment Tips for Stock

Investment Tips: शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को राहत देने वाली खबर आई है। दिग्गज घरेलू ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने पाइप मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी Welspun Corp पर नई कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को लेकर बेहद पॉजिटिव रुख अपनाया है और निवेशकों को खरीदने की सलाह दी है। एक्सिस सिक्योरिटीज को लगता है कि अगले 3 से 6 महीनों में इस कंपनी के शेयर लगभग 10 प्रतिशत का रिटर्न दे सकते हैं। लॉन्ग टर्म में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 500 प्रतिशत तक का मल्टीबैगर दिया है। लेकिन साल 2025 में इस पर दबाव देखा जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी

शेयर बाजार में गिरावट के बीच Welspun Corp Limited के शेयरों ने मंगलवार को थोड़ी राहत दिखाई है। इससे पहले, पिछले पांच कारोबारी सत्रों से इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज के ट्रेडिंग सेशन में इसके शेयर 1.27% की बढ़ोतरी के साथ 807.90 रुपये के लेवल पर बंद हुए। यह उछाल इसकी सऊदी अरब में लिस्टेड सब्सिडरी East Pipes Integrated Company for Industry (EPIC) को एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आई है।

यह भी पढ़ें | Indigo Crisis के बीच रॉकेट बने इस एयरलाइंस के शेयर, 15% तक चढ़ गया भाव

1165 करोड़ का मिला ऑर्डर

कंपनी सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि यह ऑर्डर सऊदी जल प्राधिकरण से मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी स्टील पाइपों की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी। कंपनी ने आगे बताया कि इस कॉन्ट्रैक्ट का टोटल वैल्यू 485 मिलियन सऊदी रियाल या लगभग 1165 करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी को यह पाइप छह महीने की अवधि के भीतर बनाकर सप्लाई करने हैं।

यह भी पढ़ें | फिनफ्लुएंसर और बिचौलियों के बहकावों में न फंसें निवेशक, SEBI लाया PaRRV सिस्टम

वेलस्पन कॉर्प शेयर प्रदर्शन

बता दें कि वेलस्पन कॉर्प के शेयर पिछले एक महीने में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज किए हैं, जबकि 6 महीने की अवधि में निवेशकों को 15 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अगर साल 2025 के प्रदर्शन को देखें, तो 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल के दौरान 0.34 प्रतिशत की मामूली बढ़त हासिल की है। लेकिन लॉन्ग टर्म शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले पांच वर्ष की अवधि में वेलस्पन कॉर्प के शेयर अपने निवेशकों को 500 प्रतिशत का जोरदार मुनाफा दिए हैं।

3-6 महीने में 10% तेजी की उम्मीद

Welspun Corp की सब्सिडरी को बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस पर अपनी सिफारिश पेश की है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग दी है। इसके लिए 875 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है। इसका मतलब यह स्टॉक 3 से 6 महीने की अवधि के बीच मौजूदा शेयर प्राइस से लगभग 9 प्रतिशत की बढ़त को हासिल कर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटInvestment Tips: यह मल्टीबैगर शेयर 10% उछलने को तैयार, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सालह
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटInvestment Tips: यह मल्टीबैगर शेयर 10% उछलने को तैयार, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सालह