क्या आपने भी लगाया JioBlackRock Flexi Cap Fund में पैसा, कब तक होगा यूनिट अलॉटमेंट?

जियो-ब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड कल बंद हो गया। NFO बंद होने के बाद अब एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) यूनिट अलॉटमेंट, पोर्टफोलियो निर्माण और NAV घोषणा की प्रक्रिया शुरू करेगी।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड8 Oct 2025, 03:55 PM IST
जियो ब्लैकरॉक
जियो ब्लैकरॉक

Jio Blackrock Flexi Cap Fund Unit Allotment: जियो-ब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) मंगलवार को बंद हो गया। यह एक ओपन-एंडेड डायनामिक इक्विटी फंड है। यह लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश करती है। यह ब्लैकरॉक के सिस्टेमैटिक एक्विट इक्विटी (SAE) मॉडल के माध्यम से ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी आधारित फैसलों का मिश्रण होगा। NFO बंद होने के बाद अब एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) यूनिट अलॉटमेंट, पोर्टफोलियो निर्माण और NAV घोषणा की प्रक्रिया शुरू करेगी।

कब होगा यूनिट अलॉटमेंट?

NFO बंद होने के बाद आमतौर पर एप्लीकेशन की जांच और यूनिट अलॉटमेंट के लिए तीन से पांच दिनों का समय लगता है। इस दौरान एसेट मैनेंजमेंट कंपनी (AMC) सभी एप्लीकेशंस का वेरिफिकेशन करती है। इसमें KYC डिटेल, पेमेंट मोड और इन्वेस्टमेंट की पूर्णता सुनिश्चित की जाती है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद म्यूचुअल फंड यूनिट निवेशक के डीमैट अकाउंट या फोलियो में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।

इस स्थिति में रद्द हो सकता है एप्लीकेशन

इस दौरान अगर किसी एप्लीकेशन में गलत जानकारी, KYC डिटेल पूरा नहीं होना जैसी कमी पाई जाती है, तो AMC ए्लीकेशन को अस्वीकार कर सब्सक्रिप्शन अकाउंट को वापस कर देता है। अलॉटमेंट पूरा होने पर SMS या ईमेल के जरिए निवेशकों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें | PF खाते से फ्री में मिलता है इंश्योरेंस, EPFO की EDLI स्कीम जानिए

यूनिट अलॉटमेंट के बाद बनेगा पोर्टफोलियो

यूनिट अलॉटमेंट के बाद फंड मैनेजर इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो बनाना शुरू करते हैं। जुटाए गए फंड को स्कीम के मुताबिक इक्विटीज, डेट इंस्ट्रूमेंट्स और अन्य एसेट्स में लगाया जाता है। एक बार पोर्टफोलियो तैयार होने पर फंड पूरी तरह से एक्टिव हो जाता है। निवेशक तब मार्केट प्राइस में उतार-चढ़ाव के आधार पर डेली NAV पर खरीद-बिक्री कर सकेंगे।

NFO के बाद भी कर सकते हैं निवेश?

बता दें कि जियो-ब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड NFO बंद होने के बाद भी निवेशक पैसा लगा सकते हैं। दरअसल, यह एक ओपन एंडेड स्कीम है। यह NFO बंद होने के बाद और अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमित रूप से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाता है। इसमें निवेश की न्यूनतम राशि 500 रुपये है। इसके अलावा, इससे बाहर निकलने पर भी कोई चार्ज नहीं देना होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीक्या आपने भी लगाया JioBlackRock Flexi Cap Fund में पैसा, कब तक होगा यूनिट अलॉटमेंट?
More
बिजनेस न्यूज़मनीक्या आपने भी लगाया JioBlackRock Flexi Cap Fund में पैसा, कब तक होगा यूनिट अलॉटमेंट?