शेयर बाजार में निचले स्तर से खरीदारी, मेटल में तेजी, ऑटो में गिरावट

Stock Market Rally Today: शेयर बाजार में आज निचले स्तर से तेजी देखने को मिली है।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड29 Oct 2025, 03:30 PM IST
शेयर बाजार में रैली
शेयर बाजार में रैली

Why is stock market rally today: शेयर बाजार में आज निचले स्तर से तेजी देखने को मिली है। बुधवार को सुबह सेंसेक्स निफ्टी में फ्लैट लेवल पर कामकाज की शुरुआत हुई, लेकिन जोरदार तेजी के साथ कारोबार की समाप्ति हुई है। सेंसेक्स 368.97 अंक या 0.43% की तेजी के साथ 84,997.13 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 117.71 अंक या 0.45% मजबूत होकर 26,053.90 के लेवल पर बंद हुआ।

इस वजह से आई तेजी

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ' घरेलू बाजार आज धमाकेदार तरीके से बंद हुआ, एशियाई बाजारों के अच्छे संकेतों और ग्लोबल ट्रेड पर पॉजिटिव संकेत मिलने से यह तेजी देखी गई। भारत-अमेरिका ट्रेड डील में आगे बढ़ने की उम्मीद ने निवेशकों में जोश भरा है। उन्होंने आगे कहा कि तेल कंपनियों के शेयरों ने रैली को लीड किया। दरअसल, क्रूड ऑयल सस्ता हुआ और OPEC+ ज्यादा प्रोडक्शन बढ़ाने की उम्मीद कम हो गई। मेटल स्टॉक्स भी चमके क्योंकि कमोडिटी के दाम मजबूत हैं और सप्लाई में दिक्कतें हैं। अब सबकी नजर फेड के फैसले पर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है।

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

आज के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सबसे अधिक अडानी पोर्ट के शेयरों ने दर्ज की है। ये 2.78 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए, जबकि NTPC के शेयर 2.61 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। इसके बाद पावर ग्रिड में 2.58 और HCL Tech में 2.38 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, टाटा स्टील के शेयर 1.81 प्रतिशत का उछाल देखा गया है।

यह भी पढ़ें | अब फोन आने पर दिखेगा कॉलर का असली नाम, ट्राई ने नई सुविधा को दिखाई हरी झंडी

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

दूसरी तरफ, BEL के सेयर 1.54 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए, जबकि इटरनल के शेयर 1.24 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज किए, जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर 1.10 प्रतिशत कमजोर होकर बंद हुए। इसके अलावा, मारुति सुजुकी के शेयरों में 1.04 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

ऐसे रहे सेक्टोरल इंडेक्स

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें, तो निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स सबसे ऊपर 2.12 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी मेटल में 1.71% की बढ़त आई। इसके बाद निफ्टी FMCG इंडेक्स 0.90% चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी फार्मा 0.81% मजबूत होकर बंद हुआ। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.64% उछाल के साथ बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी 0.29% बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.73% की गिरावट दर्ज की गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटशेयर बाजार में निचले स्तर से खरीदारी, मेटल में तेजी, ऑटो में गिरावट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटशेयर बाजार में निचले स्तर से खरीदारी, मेटल में तेजी, ऑटो में गिरावट