Stock Market Rally: उधर ट्रंप को लगा झटका, इधर लगातार 5वें दिन झूमा शेयर बाजार, जानें तेजी के प्रमुख कारण

ग्लोबल उथल-पुथल के बीच लगातार 5वें कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी। बुधवार, 4 नवंबर को सेंसेक्स 368 अंक चढ़कर 77,287 और निफ्टी 95 अंक बढ़कर 23,906 के पार ट्रेड कर रहा था। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड4 Nov 2026, 10:50 AM IST
Stock Market Rally: उधर ट्रंप को लगा झटका, इधर लगातार 5वें दिन झूमा शेयर बाजार
Stock Market Rally: उधर ट्रंप को लगा झटका, इधर लगातार 5वें दिन झूमा शेयर बाजार

Sensex Nifty Today| Why is Stock Market Rise Today: कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार, 4 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिल रही है। ग्लोबल लेवल पर जारी पॉलिटिकल उथल-पुथल के बीच दलाल स्ट्रीट पर खरीदारी जारी है। लगातार पांचवें कारोबारी दिन भी बाजार ने मजबूती दिखाई और दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ आगे बढ़े। सुबह 9:59 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 368 अंक से अधिक की बढ़त लेकर 77,287.91 पर कारोबार कर रहा था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 95 अंक चढ़कर 23,906.75 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। खासबात यह है कि यह तेजी उस समय देखने को मिल रही है, जब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिड टर्म इलेक्शन में झटका लगा है।

Advertisement

किस पार्टी को कितनी मिली सीटें

अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भारतीय समय सुबह 10 बजे तक डेमोक्रेटिक पार्टी ने 154 सीटें पक्की कर ली हैं और 107 सीटों पर आगे चल रही है। ट्रंप वाली रिपब्लिकन पार्टी के खाते में अभी 101 सीटें आई हैं और 62 सीटों पर वे बढ़त बनाए हुए हैं। कुल 435 सीटों पर चुनाव हुआ है और बहुमत के लिए कम से कम 218 सीटें चाहिए। इन सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है। गवर्नर की रेस में भी डेमोक्रेट आगे हैं। सुबह 10 बजे तक उनकी पार्टी 22 गवर्नर सीटें जीत चुकी है, जबकि रिपब्लिकनों के पास सिर्फ 13 सीटें आई हैं। अभी 15 सीटों का नतीजा बाकी है।

भारतीय बाजार की तरफ लौट रहे विदेशी निवेशक

इसके अलावा, घरेलू बाजार में आई इस उछाल की सबसे बड़ी एक और वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का लौटता विश्वास है। पिछले चार सत्रों के भीतर सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिससे दोनों इंडेक्स दो महीने के हाई लेवल पर पहुंच चुके हैं। मंगलवार को जारी प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी फंडों ने भारतीय इक्विटी में 68.37 अरब रुपये (लगभग 721.66 मिलियन डॉलर) की शुद्ध खरीदारी की। पिछले छह कारोबारी दिनों में से पांच बार विदेशी पैसों का फ्लो भारतीय बाजार की तरफ रहा है।

Advertisement

कच्चे तेल की नरमी से मिली राहत

वहीं, यूक्रेन और ईरान से जुड़े कूटनीतिक प्रयासों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। यह पिछले सत्र में चार हफ्तों के निचले स्तर पर फिसला था। कच्चा तेल सस्ता होने से देश के आयात बिल और महंगाई के दबाव को राहत मिली है। वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर के ने कहा, विदेशी बिकवाली में ठहराव, नरम होती ऊर्जा लागत और अनुकूल टैक्स नीतियों की संभावना घरेलू सेंटीमेंट को मजबूत किया है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Advertisement

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉ...Read More

होममार्केटStock Market Rally: उधर ट्रंप को लगा झटका, इधर लगातार 5वें दिन झूमा शेयर बाजार, जानें तेजी के प्रमुख कारण
अगला लेख पढ़ें
OPEN IN APP
HomeMarketsPortfolioPremiumGet App