Stock Market Closing: सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,850 के ऊपर बंद, इन फैक्टर्स की वजह से आई रैली!

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज जोरदार रैली देखी गई।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड12 Nov 2025, 03:31 PM IST
शेयर बाजार क्लोजिंग
शेयर बाजार क्लोजिंग

Stock Market Closing Today on 12 November: शेयर बाजार में आज जोरदार रैली देखी गई। आज के कारोपार में सबसे अधिक आईटी और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी देखी गई। BSE सेंसेक्स 595.19 अंक या 0.71% उछाल के साथ 84,466.51 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 180.85 अंक या 0.70% चढ़कर 25,875.80 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, इंट्राडे में 780 अंक तक चढ़ गया था, जबकि निफ्टी 25,934.55 के लेवल पर पहुंच गया था।

शेयर बाजार में यह रैली अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील को लेकर पॉजिटिव खबरें और अमेरिकी सरकार का शटडाउन खत्म होने की उम्मीदों ने निवेशकों का सेंटीमेंट बदला है। इसके अलावा, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में BJP-JDU की NDA सरकार को बहुमत मिलने से निवेशकों का जोश बढ़ा है।

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, 'दुनिया भर के शेयर बाजारों में जोश लौट आया है,क्योंकि अमेरिकी सरकार के शटडाउन खत्म होने की उम्मीद है और अमेरिकी लेबर मार्केट सुस्त पड़ने से फेड जल्दी ब्याज दरें घटा सकता है। उभरते बाजार आउटपरफॉर्म कर रहे हैं, ग्लोबल मूड अच्छा हो गया है। भारतीय इंडेक्स भी इसी ताकत के साथ चढ़े, खासकर लार्ज-कैप स्टॉक्स ने बढ़त बनाई। ऑटो, आईटी और फार्मा सेक्टर सबसे आगे रहे। घरेलू मोर्चे पर भी सब मजबूत है। CPI और WPI महंगाई कम हो रही है, GDP का आउटलुक शानदार है और दूसरी छमाही में कमाई की अच्छी उम्मीदें हैं। इन्हीं वजहों से मार्केट ऊपर जा रहा है।'

यह भी पढ़ें | बिहार में NDA हारी तो Nifty में आ सकती है 7% तक की गिरावट, InCred ने दी चेतावनी

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों में 22 बढ़त हासिल की है, जबकि 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा उछाल एशियन पेंट्स 4.46 प्रतिशत का दर्ज किया है, जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में 3.34 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके बाद TCS के शेयर 2.73 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए, जबकि बजाज फिनसर्व में 2.42 प्रतिशत का उछाल आया है। इसके अलावा, अडानी पोर्ट के शेयरों में 2.14 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें | टाटा में बड़ा फेरबदल, नेविल टाटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक

दूसरी तरफ, टाटा स्टील के शेयरों में 1.30 प्रतिशत की सबसे अधिक गिरावट आई है, जबकि TMPV के शेयर 1.28 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। इसके बाद TMCV में 0.79 प्रतिशत और BEL में 0.64 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, कोटक बैंक के शेयर 0.29 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए, जबकि पावर ग्रिड के शेयर 0.26 प्रतिशत कमजोर होकर बंद हुए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closing: सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,850 के ऊपर बंद, इन फैक्टर्स की वजह से आई रैली!
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closing: सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,850 के ऊपर बंद, इन फैक्टर्स की वजह से आई रैली!