
Why Market is Down Today: ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के असर से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी 50 इंडेक्स ने 25,571 पर गैप-डाउन ओपनिंग दी। इसके बाद कुछ ही मिनटों में यह 25,558 तक के निचले स्तर को छू लिया। इसी तरह सेंसेक्स भी 82,902 के लेवल पर कमजोर शुरुआत की और खुलते ही 82,846 तक लुढ़क गया। इसके बाद कुछ ही देर में 800 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की।
शेयर बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह IT शेयरों में भारी बिकवाली है। मार्केट एक्सपर्ट अविनाश गोरक्षकर के मुताबिक, निफ्टी 50 इंडेक्स में IT कंपनियों की हिस्सेदारी लगभग 10% है। मौजूदा समय में AI से पैदा होने वाले खतरों को लेकर निवेशक डरे हुए हैं, जिससे IT शेयरों में लगातार बिकवाली हो रही है। इसका सीधा असर पूरे बाजार पर पड़ा और इंडेक्स नीचे गिर गया।
आज की गिरावट का दूसरा सबसे बड़ा कारण अमेरिका में महंगाई (CPI) के आंकड़े आने वाले हैं। मार्केट एनालिस्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि निवेशक इन डेटा से किसी अच्छे रिजल्ट की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। अमेरिकी इकोनॉमी इस समय कई चुनौतियों से जूझ रही है। खासकर रूस, चीन और ब्राजील जैसे देशों से डॉलर के प्रभुत्व को कम करने की कोशिशों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
वहीं, भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील के बाद जबरदस्त तेजी देखी गई थी। इस उछाल के बाद आज मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग हो रही है।
एक्सपर्ट्स एक और बड़े खतरे की तरफ इशारा कर रहे हैं। भारत-अमेरिका डील के बाद अब भारत का लगभग एक-तिहाई एक्सपोर्ट केवल दो देशों ,अमेरिका और चीन पर निर्भर हो गया है। अहम बात यह है कि इन दोनों देशों के बीच पहले से ट्रेड वॉर चल रहा है। ऐसे में भारत के लिए इन दोनों के बीच संतुलन बनाना एक बड़ी चुनौती होगी, जिसका असर मार्केट सेंटीमेंट पर पड़ रहा है।
इसके अलावा, आज डॉलर के मुकाबले रुपया में आई गिरावट ने भी सेंटीमेंट कमजोर किया है। रुपया में इस गिरावट से विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगा सकता है, जिससे बाजार में दबाव और बढ़ गया है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.