इन तीन शेयरों पर टूट पड़े निवेशक: टोरेंट पावर, अनंत राज और आरबीएल बैंक में इतनी बड़ी खरीदारी की वजह क्या है?

Torrent Power, Anant Raj और RBL Bank के शेयरों में 3 सितंबर को तेज उछाल के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ा। जानिए इन तीनों ‘वॉल्यूम शॉकर’ शेयरों में तेजी की वजह क्या है और निवेशकों को किन बातों पर नजर रखनी चाहिए।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड3 Sep 2026, 01:46 PM IST
टोरेंट पावर, अनंत राज और आरबीएल बैंक के शेयरों में खरीदारी की रेस (AI निर्मित सांकेतिक तस्वीर)
टोरेंट पावर, अनंत राज और आरबीएल बैंक के शेयरों में खरीदारी की रेस (AI निर्मित सांकेतिक तस्वीर)(ChatGPT)

मुंबई: गुरुवार को शेयर बाजार ने रिकवरी की तो कुछ शेयरों में सामान्य दिनों की तुलना में तेज खरीदारी देखने को मिल रही है। इनमें टोरेंट पावर, अनंत राज और आरबीएल बैंक प्रमुख हैं, जिनके शेयरों में बढ़े हुए ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ तेजी दर्ज की गई। अक्सर कोई खास खबर, कॉरपोरेट अपडेट या निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ही ट्रेडिंग वॉल्युम में अचानक तेज बढ़त के कारण होते हैं। इनमें से कौन सी वजह से इन तीनों शेयरों में तेजी आई है और बाजार में इनको लेकर किस तरह का सेंटीमेंट बना है, आइए जानते हैं।

अचानक इन तीन शेयरों पर टूट पड़े निवेशक

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर गुरुवार दोपहर 1:07 बजे तक टोरेंट पावर 6.28% की बढ़त के साथ 1,327.40, अनंत राज 8.72% की तेजी के साथ 640.25 जबकि आरबीएल बैंक 5.29% चढ़कर 410 अंक का दैनिक सर्वोच्च स्तर छू चुका था। गुरुवार को सुबह 11:42 बजे तक टोरेंट पावर में ट्रेडिंग वॉल्यूम 20 दिन के औसत का 14.8 गुना, अनंत राज में 24.4 गुना जबकि आरबीएल बैंक में 17 गुना था।

यह भी पढ़ें | Explained: 6 महीने में 50% चढ़ा शेयर, नेटवेब टेक में बंपर तेजी की वजह क्या है?

टोरेंट पावर में तेजी की वजह

टोरेंट पावर के शेयरों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। स्टॉक में खरीदारी के पीछे सबसे अहम वजह ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक (Investec) का रुख है। ब्रोकरेज ने टोरेंट पावर की रेटिंग को 'होल्ड' से बढ़ाकर 'बाय' कर दिया है और शेयर के लिए 1,515 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

इसके अलावा पावर और यूटिलिटी शेयरों में जारी खरीदारी ने भी स्टॉक के सेंटीमेंट को सपोर्ट किया। कंपनी के हालिया वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो तिमाही आधार पर रेवेन्यू, ऑपरेटिंग प्रॉफिट और नेट प्रॉफिट में सुधार देखने को मिला है। हालांकि सालाना आधार पर मुनाफे में गिरावट रही है। ऐसे में मौजूदा तेजी को कंपनी के फंडामेंटल प्रदर्शन के साथ-साथ ब्रोकरेज के बदले रुख और सेक्टर सेंटीमेंट के संदर्भ में देखना जरूरी है।

क्यों दौड़ पड़े अनंत राज के शेयर?

अनंत राज के शेयरों में तेजी के पीछे रियल्टी सेक्टर में मजबूत खरीदारी के साथ कंपनी के डेटा सेंटर और क्लाउड बिजनेस को लेकर बढ़ता निवेशक उत्साह भी अहम है। कंपनी अपने डेटा सेंटर कारोबार को अलग इकाई में डीमर्ज करने की योजना बना रही है, जिससे इस कारोबार की वैल्यू अनलॉक होने की उम्मीद बढ़ी है।

इसके अलावा, हरियाणा में डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज के लिए करीब 25,000 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर हुए समझौते ने भी कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं को लेकर सेंटीमेंट मजबूत किया है। ऐसे में निवेशक अनंत राज को केवल रियल एस्टेट कंपनी के तौर पर नहीं, बल्कि डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग से लाभ उठाने वाली कंपनी के रूप में भी देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Hexaware Technologies के शेयर में 4.5% की गिरावट, जानें क्या है वजह

आरबीएल बैंक ने इस वजह से भरा फर्राटा

आरबीएल बैंक के शेयरों में तेजी का प्रमुख ट्रिगर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की विशेष स्वैप सुविधा के तहत बैंक की ओर से करीब 3.4 अरब डॉलर (करीब 329 अरब रुपये) के FCNR(B) डिपॉजिट जुटाना है। बैंक के आकार के लिहाज से यह एक बड़ा फंडिंग फ्लो है और इससे उसकी लिक्विडिटी तथा फंडिंग प्रोफाइल को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज फर्म सिटि (Citi) ने भी इस कदम को बैंक के लिए अहम बताया है और माना है कि इतनी बड़ी विदेशी मुद्रा जमा से बैंक की कमाई की तस्वीर में बदलाव आ सकता है। इसके अलावा, आरबीएल बैंक के बोर्ड की 7 सितंबर को होने वाली बैठक में यूरो मीडियम टर्म नोट (EMTN) प्रोग्राम स्थापित करने और विदेशी मुद्रा बॉन्ड/नोट्स जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाना है। इन घटनाक्रमों के बीच बैंकिंग शेयरों में सकारात्मक माहौल ने भी आरबीएल बैंक में खरीदारी को सपोर्ट किया है।

निवेशकों के लिए सुझाव

इन तीनों शेयरों में तेजी की वजहें अलग-अलग हैं, लेकिन एक बात समान है। वह है निवेशकों की दिलचस्पी में अचानक बढ़ोतरी। टोरेंट पावर में ब्रोकरेज अपग्रेड और पावर सेक्टर की मजबूती, अनंत राज में रियल्टी के साथ डेटा सेंटर कारोबार की ग्रोथ संभावनाएं और आरबीएल बैंक में बड़े FCNR(B) डिपॉजिट ने शेयरों में खरीदारी को बढ़ावा दिया है।

हालांकि, सिर्फ ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेज उछाल को आगे भी शेयर चढ़ने का संकेत नहीं माना जा सकता। निवेशकों के लिए यह देखना भी जरूरी है कि इन खबरों का कंपनियों की कमाई और कारोबार पर वास्तविक असर कितना पड़ता है और मौजूदा शेयर भाव पर वैल्यूएशन कितना आकर्षक है।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश का सुझाव नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटइन तीन शेयरों पर टूट पड़े निवेशक: टोरेंट पावर, अनंत राज और आरबीएल बैंक में इतनी बड़ी खरीदारी की वजह क्या है?
More