YES Bank Q3 Results 2026 Date: इस दिन सामने आएंगे वित्तीय नतीजे, ब्रोकरेज ने की ये भविष्यवाणी

Yes Bank Q3 Results 2026 Date: प्राइवेट सेक्टर Yes Bank शुक्रवार, 2 जनवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नीतेज पेश करने की तारीख का ऐलान कर दिया है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Jan 2026, 02:20 PM IST
YES Bank Q3 Results 2026 Date
YES Bank Q3 Results 2026 Date

YES Bank Q3 Results 2026 Date: नए साल की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग सेक्टर में हलचल तेज हो गई है। प्राइवेट बैंक Yes Bank ने मौजूदा वित्त साल की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश करने की तैयारी कर रहा है। बैंक ने शुक्रवार, 2 जनवरी को अपने वित्तीय परिणाम घोषित करने के लिए तारीख का ऐलान भी कर दिया है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बताया कि वह शनिवार, 17 जनवरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के बाद फाइनेंशियल रिजल्ट्स पेश करेगा।

दूसरी तिमाही में 18% बढ़ा था प्रॉफिट

अगर हम पिछली तिमाही (Q2FY26) पर नजर डालें, तो बैंक ने 654.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया था। यह सालाना आधार पर 18.3% की बढ़त है। कम ब्याज खर्च और अन्य आय में बढ़ोतरी ने बैंक के प्रदर्शन को सहारा दिया था। अब तीसरी तिमाही में भी इसी तरह की हेल्दी ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें | Devyani International Merger: 100 शेयर के बदले मिलेंगे 177 शेयर

ब्रोकरेज ने पेश किया पॉजिटिव आउटलुक

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने YES Bank को लेकर काफी पॉजिटिव आउटलुक पेश किया है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट मुताबिक, इस तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट (PAT) में सालाना आधार पर 26.6% की जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकती है। वहीं, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भी मुनाफे में 18.4% की बढ़त का अनुमान है। बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी 11.8% की सालाना वृद्धि होने की संभावना है। प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP) में भी 30% की भारी तेजी का अंदाजा लगाया गया है।

यह भी पढ़ें | दिसंबर महीने में वाहनों की बंपर बिक्री, देखें आंकड़े

Yes Bank शेयर प्रदर्शन

बता दें कि शुक्रवार, 2 जनवरी को Yes Bank के शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत की जोरदार तेजी देखी गई। यह 22.27 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, पिछले महीने में शेयरों पर थोड़ा दबाव हावी रहा। दिसंबर 2025 में Yes Bank के शेयर 6 प्रतिशत तक फिसल गए, लेकिन नए साल की धमाकेदार शुरुआत हुई है। अगर पिछले एक साल का प्रदर्शन देखें, तो इसने 24 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटYES Bank Q3 Results 2026 Date: इस दिन सामने आएंगे वित्तीय नतीजे, ब्रोकरेज ने की ये भविष्यवाणी
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटYES Bank Q3 Results 2026 Date: इस दिन सामने आएंगे वित्तीय नतीजे, ब्रोकरेज ने की ये भविष्यवाणी