रिटायरमेंट के बाद 1 करोड़ रुपये पर्याप्त है या नहीं, भारतीयों को नहीं मालूम, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

Retirement Planning: रिटायरमेंट की तैयारी हर किसी के जीवन का अहम पड़ाव होती है। कमाई के सालों में हम सभी चाहते हैं कि बुढ़ापे में पैसों की चिंता न हो और हर महीने घर का खर्च आराम से चल सके। लेकिन रिटायरमेंट के बारे में एक सर्वे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आइये जानते हैं, इसमें क्या कहा गया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड4 Nov 2025, 01:13 PM IST
Retirement Planning: सर्वे में खुलासा हुआ है कि रिटायरमेंट के बारे में लोगों की तैयारी बहुत कमजोर है।
Retirement Planning: सर्वे में खुलासा हुआ है कि रिटायरमेंट के बारे में लोगों की तैयारी बहुत कमजोर है। (Livemint)

Retirement Planning: भारत में लंबे समय से यह मान्यता रही है कि नौकरी के बाद आरामदायक जीवन जीने के लिए 1 करोड़ रुपये की बचत काफी है। लेकिन महंगाई के कारण यह सोच अब बदल गई है। लेकिन रिटायरमेंट के बारे में एक सर्वे हुआ है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। सर्वे में खुलासा हुआ है कि भारतीय अब भी रिटायरमेंट के लिए आवश्यक धनराशि का सही अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं। एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की ‘इंडिया रिटायरमेंट इंडेक्स स्टडी (IRIS) 5.0’ के सर्वे में कहा गया है कि हर 10 में से 7 भारतीयों का मानना है कि रिटायरमेंट के बाद आरामदायक जीवन के लिए 1 करोड़ रुपये पर्याप्त होगा।

सेहत पर ध्यान है, लेकिन सेविंग में नहीं

स्टडी से पता चला है कि वित्तीय तैयारियों के बारे में लोगों के भीतर जागरूकता बहुत कम है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लोग काफी जागरूक हुए हैं। भारत का कुल IRIS स्कोर 2022 में 44 से बढ़कर 2025 में 48 पर पहुंच गया है। यह सुधार तब देखने को मिला है, जब लोगों ने बेहतर फिटनेस आदतों, नियमित हेल्थ चेकअप और इंश्योरेंस कवरेज को प्राथमिकता दी है। हालांकि, यह इंडेक्स पिछले साल के 49 अंकों से थोड़ा घटकर 48 पर आ गया है। इससे पता चलता है कि वित्तीय आत्मविश्वास अब स्थिर स्तर पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें | EPFO की नई स्कीम जारी, फटाफट ऐसे उठाएं फायदा

कब शुरू करें रिटायरमेंट प्लानिंग?

बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक, सर्वे में शामिल आधे से ज्यादा लोगों का मानना है कि रिटायरमेंट की प्लानिंग 35 साल उम्र से शुरू कर देना चाहिए। हालांकि, कई लोगों के ये भी नहीं मालूम है कि आखिर रिटायरमेंट के प्लानिंग की शुरुआत कैसे करें। इससे यह पता चल रहा है कि लोगों में वित्तीय साक्षरता (financial literacy) और पेशेवर सलाह (professional advice) की जरूरत है।

28 शहरों में किया गया सर्वे

यह सर्वे देश के 28 शहरों में किया गया। इसमें 25 से 65 साल की उम्र के करीब 2,242 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें से 50 फीसदी लोग वेतनभोगी (salaried) थे। बाकी लोग स्वरोजगार (self-employed) थे, जिनकी सालाना इनकम 5 लाख या उससे ज्यादा थी।

यह भी पढ़ें | रिटायरमेंट के बाद 2 करोड़ रुपये चाहिए तो ऐसे करें निवेश

महंगाई से लड़ने के लिए निवेश जरूरी

रिटायरमेंट के लिए पैसा सिर्फ सेविंग अकाउंट या फिक्स्ड डिपॉजिट में रखना अब समझदारी नहीं है। जरूरत है ऐसे निवेशों की, जो महंगाई से तेज रिटर्न दे सकें। इसमें स्टॉक्स, बॉन्ड्स और रियल एस्टेट जैसी एसेट क्लास अहम हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती उम्र में निवेश और पोर्टफोलियो में विविधता ही लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीरिटायरमेंट के बाद 1 करोड़ रुपये पर्याप्त है या नहीं, भारतीयों को नहीं मालूम, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
More
बिजनेस न्यूज़मनीरिटायरमेंट के बाद 1 करोड़ रुपये पर्याप्त है या नहीं, भारतीयों को नहीं मालूम, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा