
Personal Loan Offers: आपको अचानक पैसे की जरूरत पड़ गई और अब मोटी रकम चाहिए। पैसाबाजार सिर्फ 2 घंटे में 7 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन दे देता है। यह एक प्रमुख फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म है, जिसने 18 कर्जदाता संस्थानों के साथ साझेदारी की है। पैसाबाजार ने इंस्टैंट पर्सनल लोन प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को डिजिटल प्रोसेस पूरा करके ही 7 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन लेने की सुविधा दी है। बैंक की मंजूरी और जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने पर ग्राहकों को एक से दो घंटे के भीतर लोन मिल जाता है। इस प्रोग्राम में छह प्रमुख बैंक भी शामिल हैं।
ग्राहक पैसाबाजार के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चार आसान स्टेप्स में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले उन्हें अपनी व्यक्तिगत और आय से जुड़ी जानकारी देनी होगी। इसके बाद वे अपनी प्रोफाइल के अनुसार उपलब्ध लोन ऑफर देख सकते हैं, पसंदीदा ऑफर चुन सकते हैं और वीडियो केवाईसी पूरा कर सकते हैं। सभी प्रोसेस के बाद संबंधित संस्था की मंजूरी मिलने और जरूरी दस्तावेज जमा होने के बाद लोन की राशि उनके बैंक अकाउंट में जमा हो जाएगी।
पैसाबाजार का उद्देश्य डिजिटल अप्लीकेशन और तेज प्रोसेसिंग के जरिए पर्सनल लोन लेने की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाना है। इस प्रोग्राम में बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFCs) और फिनटेक कंपनियों की भागीदारी से ग्राहकों को अपनी जरूरत और लोन लेने की क्षमता के अनुसार कई विकल्प मिलेंगे।
एक ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग लेंडर्स के ऑफर उपलब्ध होने से ग्राहक उनकी सटीक तुलना कर सकते हैं और अपने लिए सही विकल्प चुन सकते हैं। इस प्रोग्राम के प्रमुख लेंडिंग पार्टनर्स में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, L&T फाइनेंस, पूनावाला फिनकॉर्प, फेडरल बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा कैपिटल और हीरो फिनकॉर्प शामिल हैं।
पैसाबाजार की सीईओ संतोष अग्रवाल ने कहा, 'आज के ग्राहक चाहते हैं कि उन्हें लोन जैसी वित्तीय सेवाएं भी दूसरी डिजिटल सेवाओं की तरह आसानी से और जल्दी मिलें। हम अपने पर्सनल लोन ऑफर को लगातार बेहतर बना रहे हैं, ताकि अलग-अलग तरह के ग्राहकों को अधिक विकल्प मिल सकें और वे आसानी से लोन प्राप्त कर सकें। हमारा टेक्नोलॉजी बेस्ड प्लेटफॉर्म कई लेंडर्स के ऑफर को एक साथ उपलब्ध कराता है। साथ ही, ग्राहकों की प्रोफाइल और जरूरतों के अनुसार उन्हें सही ऑफर चुनने में मदद करता है।'
पैसाबाजार के पास कंज्यूमर क्रेडिट सेगमेंट में 70 से अधिक लेंडिंग पार्टनर्स का नेटवर्क है। इसमें पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, होम लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। कंपनी की स्मार्टमैच टेक्नोलॉजी ग्राहकों की आय, क्रेडिट प्रोफाइल और लोन के लिए उनकी योग्यता के आधार पर सही ऑफर चुनने और उन्हें अप्रूवल प्राथमिकता के अनुसार दिखाने में मदद करती है। इससे ग्राहकों को ऐसे लोन ऑफर मिलते हैं जिनके मिलने की संभावना उनकी प्रोफाइल के अनुसार सबसे अधिक हो। इसके अलावा, आवेदन की पूरी प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायता की जाती है, ताकि वे सोच-समझकर सही वित्तीय फैसला ले सकें।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। मिंट हिंदी अपने पाठकों को लोन लेने से पहले सभी जरूरी जानकारियां जुटा लेने का सुझाव देता है।
टेलीवीजन की दुनिया से अखबार का संसार और अब डिजिटल वर्ल्ड। नवीन कुमार पाण्डेय पत्रकारिता की बहुआयामी विधाओं में 17 वर्ष से अधिक का अनुभव रखते हैं। प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में द्विवर्षीय पीजी डिप्लोमा की डिग्री लेकर वर्ष 2008 से पत्रकारिता की शुरू हुई यात्रा अनवरत जारी है। करियर के एक छोर पर नोएडा तो दूसरे पर दिल्ली है जबकि बीच में पटना और रांची का पड़ाव प्राप्त हुआ है। नवीन नोएडा, पटना, रांची, फिर नोएडा के विभिन्न मीडिया संस्थानों का हिस्सा रहने के बाद मिंट हिंदी से जुड़कर दिल्ली पहुंचे हैं। पूरे पत्रकारीय जीवन में डिजिटल मीडिया का अनुभव सबसे ज्यादा रहा है। पिछला संस्थान नवभारत टाइम्स ऑनलाइन रहा जिसका एक दशक से भी ज्यादा लंबा और बहुत सुहावना साथ रहा। एनबीटी में मेन डेस्क का हिस्सा रहते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर लंबे समय तक काम किया। बीच में तीन वर्ष बिजनेस सेक्शन को लीड करने में बीते। फिर एआई का दौर आया तो इकनॉमिक टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया और नवभारत टाइम्स की ओर से 5-5 सदस्यों की टीम बनाई गई। नवीन ने एनबीटी की टीम की अगुवाई करते हुए तीन वर्षों तक न्यूज रूम में एआई की उपयोगिता पर लंबा रिसर्च किया और कई प्रॉजेक्ट्स जमीन पर उतारे। इस दौरान उन्हें संस्था से इनोवेटिव माइंड का अवॉर्ड भी हासिल हुआ। हमेशा नयेपन की खोज में जुटे रहकर नवीन अपने नाम को सार्थक करने को आज भी प्रयासरत हैं। मिंट हिंदी का संपादकीय नेतृत्व करते हुए बिजनेस के विभिन्न आयामों को छूते हुए राजनीति, कानून, कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, अर्थव्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर लेख और विचार यहां प्रकाशित करते रहेंगे।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.