Instagram Income Monetization Explained: सोशल मीडिया पर कमाई को लेकर लोगों के मन में कई तरह सवाल उठते हैं। खासकर Instagram Reels को लेकर काफी लोगों के मन में सवाल होता है कि अगर किसी वीडियो को 10 हजार व्यूज आ जाएं, तो क्या इसके बदले पैसे मिलते हैं? अगर हां, तो कितने? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो चलिए आपकी इस जिज्ञासा को आज खत्म करते हुए इसका जवाब देते हैं।
क्या यूट्यूब की तरह इंस्टाग्राम भी देता है पैसे?
यूट्यूब की तरह अब इंस्टाग्राम भी लोगों को काफी पसंद आने लगा है। ऐसे में सवाल आता है कि क्या इंस्टाग्राम भी व्यूज के बदले पैसे देता है। इसका जवाब है हां, लेकिन ये फीचर अभी भारत में एक्टिव नहीं है। कुछ देशों में इंस्टाग्राम का बोनस या Reels प्ले प्रोग्राम चलता है।
हालांकि भारत में अभी इसे एक्टिव नहीं किया गया है। भारत में सबसे इंस्टाग्राम क्रिएटर्स ब्रांड डील से कमाई करते हैं। अगर आपकी वीडियो वायरल हो रही हैं और आपके पास अच्छे नंबरों में ऑडियंस हैं, तो ब्रांड आपसे संपर्क करके अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करवाएंगे। प्रमोशन के बदले वो आपको पैसे देते हैं। अभी इंडिया में इंस्टाग्राम से पैसे कमाने का एक यही जरिया है।
कितनी होती है कमाई
अगर आप छोटे क्रिएटर हैं और आपकी पोस्ट पर 10 हजार व्यूज आते हैं, तो आपको हर रील के 500 से 2000 रुपये तक मिल सकते हैं। हालांकि ये रकम बढ़ भी सकती है और घट भी सकती है। अगर आपके मिलियन में फॉलोअर्स हैं, तो आप हजारों के साथ लाखों में भी कमा सकते हैं।
इसके अलावा कुछ क्रिएटर्स इंस्टाग्राम पर Affiliate Marketing करके भी पैसा कमाते हैं। इसमें वो अपनी स्टोरी, बायो या पोस्ट में प्रोडक्ट का लिंक लगा देते हैं। अब अगर कोई उनके उस लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदता है, तो उसे हर प्रोडक्ट पर कमीशन मिलता है।