7th Pay Commission/7वां वेतन आयोग: केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार है और अब जल्द ही उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
DA बढ़कर 55% होने की संभावना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार की ओर से 2% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है, जिससे यह 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से निपटने में मदद करने के लिए हर साल दो बार (जनवरी और जुलाई में) दिया जाता है। यह वेतन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और बेसिक सैलरी का एक निश्चित प्रतिशत होता है।
उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की मूल वेतन (Basic Pay) ₹1 लाख है, तो 2% की बढ़ोतरी के बाद DA ₹55,000 हो जाएगा। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी में सीधा फायदा मिलेगा।
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर असर
कर्मचारियों के लिए यह Dearness Allowance (DA) कहलाता है, जबकि पेंशनर्स के लिए इसे Dearness Relief (DR) कहा जाता है। इस बढ़ोतरी का फायदा सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।
सैलरी पर असर
एक एंट्री-लेवल कर्मचारी (Multi Tasking Staff - MTS) जिसकी मूल वेतन ₹18,000 है, उसे इस 2% DA बढ़ोतरी से सीधे फायदा होगा।
वर्तमान में 53% DA के तहत इस कर्मचारी को ₹9,540 मिल रहा है। 2% बढ़ोतरी के बाद DA बढ़कर ₹9,900 हो जाएगा, जिससे ₹360 की बढ़ोतरी होगी। अगर DA 3% बढ़ता, तो यह ₹10,080 तक पहुंच जाता और ₹540 की वृद्धि होती।
जनवरी 2025 से लागू होगी बढ़ोतरी, एरियर मिलेगा
सरकार द्वारा जो भी DA बढ़ोतरी की जाएगी, वह 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को जनवरी 2025 से मिलने वाले अतिरिक्त पैसे का एरियर भी दिया जाएगा।
सरकार ने पिछली बार जुलाई 2024 में 3% महंगाई भत्ते में वृद्धि की थी, जिससे DA 50% से बढ़कर 53% हुआ था। अब एक और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।