8th Pay Commission: क्या है सरकारी नौकरी में 15 साल का नियम? 8वें वेतन आयोग से बदलने की मांग, जानिए कर्मचारियों पर असर

8th Pay Commission Pension Update: अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं और रिटायर होने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल NC-JCM ने कर्मचारियों के लिए ऐसी मांग की है, जिससे सभी केंद्रीय कर्माचरियों को बड़ा फायदा होगा।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड31 Aug 2026, 12:43 PM IST
8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट
8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission Pension Rules: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8वें वेतन आयोग की चर्चा काफी तेज हो गई है। साल 2025 के नवंबर में 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया गया था, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। इस वजह से कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट रहा है और वो इसे जल्दी लागू करने की मांग कर रहे हैं। 8वें वेतन आयोग के लागू होने से कर्मचारियों की सैलरी ही नहीं रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन पर भी फर्क पड़ेगा। पेंशनभोगियों के बीच भी 8वें वेतन आयोग की चर्चा तेज है। इसी बीच नेशनल काउंसिल ऑफ द जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी से जुड़ी एक अहम मांग चर्चा में आ गई है। अगर इस मांग को मान लिया गया, तो पेंशनभोगियों को बड़ा फायादा होगा?

NC-JCM ने पेंशनभोगियों के लिए क्या की है मांग?

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांग को 8वें वेतन आयोग के सामने रखने वाले नेशनल काउंसिल ऑफ द जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी की एक मांग चर्चा में आ गई है। संगठन चाहता है कि रिटायरमेंट के समय एकमुश्त रकम लेने के बाद कम की गई पेंशन को 15 साल से घटाकर 11 साल कर देना चाहिए। संगठन ने अपनी इस मांग को लेकर तर्क दिया है कि ये नियम कई साल पुराना है, जबकि अब कई अहम मानक बदल चुके हैं। इसलिए अब इसमें भी बदलाव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें | आज ITR नहीं भरा तो क्या होगा? जानें समयसीमा चूकने पर कितना लगेगा जुर्माना?

कब लागू हुआ था ये 15 साल वाला नियम?

पेंशन से जुड़े इस 15 साल के नियम को साल 1896 में लागू किया गया था। उस वक्त ब्याज दर 12 प्रतिशत थी और औसत जीवन प्रत्याशा करीब 57.7 साल थी। हालांकि अब आंकड़े काफी बदल गए हैं। बीपीएस के मुताबिक अगर कम्यूटेड पेंशन की बहाली 15 साल से घटाकर 11 साल कर दी जाती है, तो पेंशनकर्मियों को मोटा मुनाफा होगा। उनके अनुसार, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पेंशन 35 हजार रुपये है, तो चार साल तक अधिक पेंशन मिलने पर उसे 6 लाख से अधिक का फायदा होगा।

यह भी पढ़ें | क्या जियो के IPO में ₹10 के मिलेंगे शेयर? जानिए कैसे तय होती है शेयर की कीमत

क्या है कम्यूटेड पेंशन?

कम्यूटेड पेंशन का मतलब है कि कर्मचारी रिटायरमेंट के समय अपनी पेंशन का एक हिस्सा पहले ही एकमुश्त रकम के तौर पर ले सकता है। इसके बदले हर महीने मिलने वाली पेंशन कुछ कम हो जाती है। हालांकि, 15 साल पूरे होने के बाद ये कटौती खत्म हो जाती है और पूरी पेंशन फिर से मिलने लगती है।

यह भी पढ़ें | 8वां वेतन आयोग कब जमा करेगा अंतिम रिपोर्ट? डॉ. मंजीत पटेल ने बताई पूरी टाइमलाइन

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

हालांकि अभी आयोग के मीटिंग का दौर चल रहा है। सारी बैठकों के बाद आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट बनाएगा और सरकार के पास जमा करेगा। उसके बाद सरकार इसे लागू करेगा। ऐसे में अभी 8वें वेतन आयोग को लागू करने में कई चरण बचे हुए हैं।

कब कहां होनी है 8वें वेतन आयोग की मीटिंग?

शहर/स्थान8वें वेतन आयोग की बैठक
जयपुर31 अगस्त –1 सितंबर 2026
चेन्नई7–8 सितंबर 2026
पुडुचेरी9 सितंबर 2026
चंडीगढ़16–18 सितंबर 2026
मुंबईतारीख अभी घोषित नहीं
बेंगलुरु7-8 अक्टूबर
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनी8th Pay Commission: क्या है सरकारी नौकरी में 15 साल का नियम? 8वें वेतन आयोग से बदलने की मांग, जानिए कर्मचारियों पर असर
More