
8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने बीते कल यानी मंगलवार को कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी। सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने साफ किया कि आयोग की सिफारिशें देश की आर्थिक स्थिति और वित्तीय प्रबंधन को ध्यान में रखकर तैयार की जाएंगी। यह कदम न सिर्फ कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित रखेगा, बल्कि विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधनों की मौजूदगी भी सुनिश्चित करेगा।
1. 8वां वेतन आयोग कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार करेगा। सबसे पहले, देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति और सरकारी खजाने की स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा।
2. सरकार का जोर इस बात पर रहेगा कि विकास खर्च और सामाजिक कल्याण के लिए पर्याप्त रकम है या नहीं।
3. दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा नॉन-कंट्रीब्यूशन वाली पेंशन स्कीम्स का अनफंडेड खर्च है। ये स्कीम्स ऐसी हैं, जिनमें कर्मचारी या एंप्लायर की तरफ सीधे योगदान नहीं होता है। इन्हें पूरी तरह सरकार वजह करती है। ऐसे में आयोग इस बोझ का आकलन करेगा, जिससे कि भविष्य में वित्तीय स्थिरता बनी रहे।
4. राज्य सरकारों पर भी असर पड़ेगा। ज्यादातर राज्य केंद्र की सिफारिशों को कुछ बदलावों के साथ अपनाते हैं। इसलिए आयोग उनकी वित्तीय स्थिति को भी ध्यान में रखेगा। इससे पूरे देश में एकसमान नीति लागू करने में मदद मिलेगी।
5. इसके अलावा, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की मौजूदा सैलरी स्ट्रक्टर, भत्ते और कामकाजी परिस्थितियों की तुलना की जाएगी। यह सुनिश्चित करेगा कि सरकारी कर्मचारियों का वेतन प्रतिस्पर्धी बना रहे।
बता दें कि यह मंजूरी जनवरी 2025 8वें वेतन आयोग के ऐलान के करीब 10 महीने के बाद आई है। आयोग का मुख्य काम केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन में बदलाव की सिफारिशें करना है। ToR आयोग की कार्यक्षमता की आधारशिला है। यह बेसिक पे स्ट्रक्चर, कई भत्ते और पेंशन राशि में बदलाव की दिशा तय करता है। सरकार का मानना है कि यह फ्रेमवर्क निष्पक्ष और संतुलित सिफारिशें सुनिश्चित करेगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.