8th Pay Commission Implementation Date: जनवरी खत्म हो गई और फरवरी में भी 19 दिन बीत गए हैं। ऐसे में सभी केंद्रीय कर्मचारियों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर 8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा? सूत्रों के अनुसार 8वें वेतन आयोग के लिए बनाए गए आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती है, लेकिन बढ़ी हुई सैलरी के लिए जनवरी 2027 का इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ कर्मचारियों का ये भी सवाल है कि अगर 8वां वेतन आयोग जनवरी 2027 से लागू हुआ, तो कितना एरियर आएगा। आइए आपको इस एरियर के इस फंडे के बारे में समझाते हैं।
कैसे होती है एरियर की गणना?
8वें वेतन आयोग में एरियर का गणित काफी सीधा है। एरियर का आधार पुरानी बेसिक सैलरी और नई बेसिक सैलरी के बीच का अंतर होता है। ऐसे में अगर 8वां वेतन आयोग जनवरी 2027 में लागू होता है, तो 12 महीने का एरियर आएगा। एरियर की ये रकम कर्मचारी की ग्रेड पे, बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी।
आइए जानते हैं कितना मिलेगा एरियर?
चलिए गणित समझते हैं कि अगर 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू माना जाए और जनवरी 2027 में सैलरी मिले, तो ग्रुप A से D तक कर्मचारियों को कितना एरियर बन सकता है।
एरियर कैलकुलेशन का फार्मूला
एरियर = (नई बेसिक पे – पुरानी बेसिक पे) × महीनों की संख्या + (DA + HRA + अन्य भत्तों का अंतर) 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर लगभग 2.86 से 3.0 तक माना जा रहा है। मतलब बेसिक पे लगभग 2.9 गुना हो सकती है।
इन सभी में अभी DA-HRA नहीं जुड़ा है। ऐसे में सैलरी और बढ़ेगी।
ऐसे में फिटमेंट फैक्टर अगर 3.0 से ज्यादा हुआ तो एरियर और बढ़ेगा। इसके अलावा DA हर छह महीने में बदलता है और HRA और TA भी नए बेसिक पे पर री‑कैलकुलेट होंगे, जिससे कुल एरियर लाखों में जा सकता है।
क्या है कर्मचारियों की मांग?
8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर 3.25 रखा जाए। बता दें कि 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था। उस वक्त बेसिक सैलरी 7,000 से 18000 हो गई थी। कर्मचारियों की इस मांग के बीच कुछ दिनों में 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी बैठक होने वाली है। 8वें वेतन आयोग से डिमांग को लेकर नेशनल काउंसिल की जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी की ड्रॉफ्टिंग कमेटी 25 फरवरी को बैठक करने जा रही है। इस बैठक में कर्मचारियों की मांग को आयोग के सामने रखा जाएगा।
बता दें कि पिछले साल नवंबर में सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। इस आयोग में तीन सदस्य थे। सरकार ने आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों, मुख्यालय और कामकाज के तरीके यानी टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) का भी ऐलान भी उसी वक्त कर दिया था।वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को आयोग का चेयरपर्सन बनाया गया है। उनके अलावा प्रोफेसर पुलक घोष को पार्ट-टाइम सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं, आयोग में पंकज जैन सदस्य सचिव की भूमिका निभाएंगे।