Explained: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खोल दी तिजोरी, 2 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कवर, मिलेंगे अन्य फायदे

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज शुरू किया है। इसमें जीरो बैलेंस की सुविधा, 2 करोड़ का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इसके अलावा भी अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड15 Jan 2026, 02:56 PM IST
8th Pay Commission: एक ही अकाउंट में बैंकिंग और इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा।
8th Pay Commission: एक ही अकाउंट में बैंकिंग और इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा।

8th Pay Commission: वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज (Composite Salary Account Package) लॉन्च किया है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को एक ही सैलरी अकाउंट फ्रेमवर्क के तहत बैंकिंग, बीमा और कार्ड के फायदे मिलेंगे। यह एक बैंक अकाउंट होगा, जिसके तहत खाता खुलवाने वाले कर्मचारियों को बीमा, लोन और बैंकिंग संबंधी सभी सुविधाएं एक ही जगह एक ही सैलरी खाते में मिल जाएंगी।

इकोनॉमिका टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ मिलकर कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज शुरू किया है। इसे सरकारी सिस्टम में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ा वेलफेयर बूस्टर माना जा रहा है। इसका मकसद एक ही खाते के तहत बैंकिंग और बीमा लाभों समेत सभी मुहैया कराना है।

कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज की सुविधाएं?

1. जीरो-बैलेंस सैलरी अकाउंट

2. फ्री RTGS/NEFT/UPI और चेक सुविधाएं

3. होम, एजुकेशन, वाहन और पर्सनल लोन पर कम ब्याज

4. लॉकर किराए और लोन प्रोसेसिंग चार्ज पर छूट

5. फैमिली बैंकिंग के फायदे

6. बीमा सुरक्षा

7. 1.5 करोड़ तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर

8. 2 करोड़ तक का एयर एक्सीडेंट कवर

9. 1.5 करोड़ तक का विकलांगता कवर

यह भी पढ़ें | क्या जनवरी 2026 से DA और DR में 2% या 3% की होगी बढ़ोतरी?

10. 20 लाख तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस (ऑप्शनल टॉप-अप कवर के साथ)

11. खुद और परिवार के लिए कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस (किफायती प्रीमियम पर टॉप-अप के साथ)

12. कार्ड और डिजिटल फायदे

13. बेहतर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के फायदे

14. एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड और कैशबैक

15. अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन और कोई मेंटेनेंस चार्ज नहीं

यह भी पढ़ें | 8वां वेतन आयोग:केंद्रीय कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर? जानिए एक्सपर्ट की राय

मिलेगा सस्ता लोन

सरकारी कर्मचारियों को इस पैकेज से बड़ी राहत मिलेगी। इससे अब होम लोन, एजुकेशन लोन, वाहन और पर्सनल लोन पर कम ब्याज पर लोन मिल जाएगा। लोन की प्रोसेसिंग फीस भी कम रहेगी। इसके साथ ही लॉकर लेने पर उसके किराए में भी छूट मिलेगी। मतलब नौकरी के साथ मिलने वाला भरोसा अब बैंकिंग सिस्टम में भी नजर आएगा।

यह भी पढ़ें | ट्रंप के इस बयान से चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, सोने में भी मुनाफावसूली

कार्ड के क्या होंगे फायदे?

कार्ड के लाभों में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, पुरस्कार कार्यक्रम, कैशबैक ऑफर, और असीमित लेनदेन और शून्य रखरखाव शुल्क शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा, ''संयुक्त वेतन खाता पैकेज में बीमा, मेडिकल कवर और बेहतर बैंकिंग सुविधाओं को जोड़कर यह योजना कर्मचारियों को आसान पहुंच, वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति देती है।"

यह भी पढ़ें | PPF अकाउंट के मैच्योर के बाद क्या करें? यहां जानिए पूरी डिटेल

कौन खोल सकता है कम्पोजिट सैलरी अकाउंट?

यह अकाउंट ग्रुप A, B और C के सभी कैडर के सभी केंद्र सरकार के कर्मचारी खोल सकते हैं। वित्त मंत्रालय की एक रिलीज़ के अनुसार, सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अपने संबंधित पब्लिक सेक्टर बैंकों के ज़रिए इन फायदों का लाभ उठाने के लिए अपने सैलरी अकाउंट को अपग्रेड या माइग्रेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीExplained: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खोल दी तिजोरी, 2 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कवर, मिलेंगे अन्य फायदे
More
बिजनेस न्यूज़मनीExplained: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खोल दी तिजोरी, 2 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कवर, मिलेंगे अन्य फायदे