8th Pay Commission: क्या जनवरी से बैंक अकाउंट में आएगी बढ़ी हुई सैलरी? 8वें वेतन आयोग से जुड़े सारे कन्फ्यूजन करें दूर

8th Pay Commission Salary Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग पर चर्चा हो रही है। इसके साथ ही काफी लोगों में सैलरी को लेकर एक भ्रम पैदा हो गया है कि सैलरी जनवरी से ही बढ़कर बैंक अकाउंट में आएगी। आइए जानते हैं इसका जवाब

Anuj Shrivastava
अपडेटेड2 Dec 2025, 07:21 AM IST
8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट
8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission Salary Hike Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों के बीच इस वक्त 8वें वेतन आयोग की चर्चा खूब हो रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से काफी लोग कन्फ्यूज हो गए हैं।

वहीं लाखों लोगों का ये सवाल भी है कि क्या 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सैलरी कब बढ़ कर आएगी। कुछ लोगों का कहना है कि सैलरी जनवरी से भी बढ़कर बैंक अकाउंट में आएगी। वहीं कुछ लोगों का दावा कि सैलरी बढ़ तो जाएगी लेकिन अभी बैंक अकाउंट में नहीं आएगी। अगर आप भी इस तरह के सवालों का जवाब खोज रहे हैं, तो चलिए हम आपके सारे सवालों का जवाब देते हैं।

क्या जनवरी में आएगी बढ़ी हुई सैलरी?

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी ज़रूर दे दी है, लेकिन आयोग को अपनी सिफारिशें देने में लगभग 18 महीने का समय लगेगा। इसके बाद ही सरकार उन सिफारिशों को लागू करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार वेतन संशोधन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है, यानी जनवरी 2026 में तुरंत बढ़ी हुई सैलरी नहीं मिलेगी। कर्मचारियों और पेंशनर्स को अभी इंतज़ार करना होगा। बेसिक पे में बदलाव आयोग की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

यह भी पढ़ें | इस हफ्ते खुल रहे 7 NFO, यहां देखिए पूरी लिस्ट

क्या बंद हो जाएंगे DA और HRA जैसे भत्ते?

सोशल मीडिया पर एक दावा ये भी वायरल हो रहा है, कि 8वें वेतन आयोग में DA,HRA जैसे भत्ते बंद हो जाएंगे। हालांकि इस पर सरकार ने ही साफ किया है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 8वें वेतन आयोग में भी DA-HRA जैसे भत्ते मिलते रहेंगे।

क्या 8वें वेतन आयोग में मूल सैलरी में मिल जाएगा DA?

8वें वेतन आयोग में DA को लेकर कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल हैं। कुछ कर्मचारियों की मांग है कि DA को मूल सैलरी में मिला दिया जाए। हालांकि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि फिलहाल महंगाई भत्ता (DA) या महंगाई राहत (DR) को बेसिक पे में मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। महंगाई के असर को देखते हुए DA/DR की दरें हर छह महीने रिवाइज्ड होंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay Commission: क्या जनवरी से बैंक अकाउंट में आएगी बढ़ी हुई सैलरी? 8वें वेतन आयोग से जुड़े सारे कन्फ्यूजन करें दूर
More
बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay Commission: क्या जनवरी से बैंक अकाउंट में आएगी बढ़ी हुई सैलरी? 8वें वेतन आयोग से जुड़े सारे कन्फ्यूजन करें दूर