8th Pay Commission Arrears: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच चर्चाएं काफी तेज हो गई है। साल 2026 खत्म होने को है, लेकिन अभी तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है। ऐसे में अब सैलरी बढ़ने के साथ ही एरियर को लेकर भी कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि 8वां वेतन आयोग लेट लागू होने पर कितना एरियर मिलेगा?
सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन पिछले साल ही कर दिया था और उसे अंतिम रिपोर्ट सबमिट करने के लिए 18 महीने का वक्त दिया था। हालांकि, अभी तक आयोग की बैठकों का दौर चल रहा है उसके बाद वो अंतिम रिपोर्ट पर काम करेगा। माना जा रहा है कि आयोग अपनी रिपोर्ट अगले साल मई तक सबमिट कर सकता है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एरियर के रूप में भारी रकम मिलेगी।
कितना मिल सकता है एरियर?
8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों ने फिटमेंट फैक्टर 3 करने की मांग की है,लेकिन माना जा रहा है कि सरकार इसे 2.57 रख सकती है। अगर इसके अनुसार अगर 8वें वेतन आयोग को लागू होने में 20 महीने की देरी होती है, तो लेवल 4 से 7 तक के केंद्रीय कर्मचारियों को 14 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है।
क्या है ये 14.10 लाख के एरियर का गणित?
अगर सातवें वेतन आयोग में किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 44,900 रुपये है, तो 8वें वेतन आयोग के लगने पर ये 1,15393 हो जाएगी। हर महीने के अनुसार इसमें 70,493 का अंतर आएगा अगर इसे 20 महीने के अनुसार देखें, तो 14,09,860 बैठते है। इसमें HRA या TA को नहीं जोड़ा गया है।
अभी क्या कर रहा है आयोग?
8वां वेतन आयोग सैलरी बढ़ोतरी को लेकर अभी भी कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक कर रहा है। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक जयपुर में आयोग की बैठक हुई। इस दौरान सैलरी से लेकर कर्मचारी की मांग के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद अक्टूबर तक आयोग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि अब 8वें वेतन आयोग की मीटिंग कहां होगी।