8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि आयोग के लिए बनाई गई टीम 18 महीनों में केंद्र सरकार को सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी के लिए रिपोर्ट पेश करेगी। आयोग की रिपोर्ट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा सवाल है कि क्या 8वें वेतन आयोग में HRA बंद हो जाएगा? अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या सच में 8वें वेतन आयोग में HRA-DA बंद होने वाला है या नहीं।
क्या बंद होगा HRA-DA?
एक्सपर्ट के अनुसार, TA-DA ही नहीं HRA के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले सभी भत्ते मिलते रहेंगे। अभी 8वां वेतन आयोग लागू होने में टाइम है, तब तक सभी भत्ते 7वें वेतन आयोग के अनुसार मिलते रहेंगे। इसके अलावा DA भी हर 6 महीने में बढ़ेगा, ऐसे में अगले 18 महीने में तीन बार DA बढ़ जाएगा। उदाहण के लिए अगर हर बार 4 प्रतिशत भी डीए बढ़े, तो 6 महीने के हिसाब से 18 महीने बाद 12 प्रतिशत डीए बढ़ जाएगा। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए मिलता है। ऐसे में 18 महीने बाद 70 प्रतिशत डीए मिलेगा।
वहीं सोशल मीडिया पर एक मैसेज फैल रहा है कि 8वां वेतन आयोग आने के बाद रिटायर कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता (DA) और वेतन आयोग से मिलने वाले लाभ बंद हो जाएंगे। हालांकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि DA और अन्य भत्ते पहले की तरह मिलते रहेंगे और Finance Act 2025 का इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार के इस बयान से साफ हो गया कि 8वें वेतन आयोग के आने के बाद से HRA समेत भत्ते बंद नहीं होंगे।