8th Pay Commission Latest News 2026: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए गुड न्यूज है। केंद्र सरकार ने नए वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस यानी TOR को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। वहीं इसी बीच दावा किया जा रहा है किकेंद्रीय वेतन आयोग ने संगठनों के कुछ सुझावों को मान लिया है। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई
कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि संगठनों के कुछ मांगों को मंजूरी दे दी है, लेकिन ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल ने इसे नकारा है।डॉ. मंजीत पटेल के अनुसार ये सभी सभी खबरें बेबुनियाद हैं क्योंकि पे कमिशन की रिपोर्ट आने से पहले कभी कोई जानकारी दी नहीं जाती है। हमारी सभी कर्मचारी साथियों से अपील है कि ऐसी खबरों से बचें और उन्हें शेयर न करें। ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन पूरी प्रतिबद्धता से हर अपडेट को खुद अपनी वाल से शेयर करता है और जरूरत पड़ी तो फिर से कमीशन से मुलाकात की कोशिश भी की जाएगी।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारी संगठनों ने बहुत सारी मांगें रखी हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि सरकार उनकी सारी मांगों को मान लें। कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग 3.68 फिटमेंट की है। अभी 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट लागू है। ऐसे में अगर 8वें वेतन आयोग में सरकार 3.68 की जगह 3.00 फिटमेंट फैक्टर की मान लें, तो भी सैलरी में बंपर इजाफा होगा। मिनिमम बेसिक पे सीधे 18 हजार से बढ़कर ₹45,000 के दायरे में पहुंच जाएगी।
बता दें कि 8वें वेतन आयोग की टीम अभी जमीनी स्तर पर काम कर रही है। आयोग अभी राज्यों में जाकर वहां कर्मचारियों की मांग को सुनकर रहा है। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों और उनके प्रस्तावों के ज्ञापन (मेमोरेंडम) नोट किए जा रहे हैं।
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
अभी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन 7वें वेतन आयोग के अनुसार आ रही है। ये आगे साल 2026 को लागू हुआ था और 10 साल के लिए था। ऐसे में इसकी मियाद पूरी हो गई है और 8वां वेतन आयोग लागू करने का वक्त आ गया है।8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होना था, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।