DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA Hike) में बड़े इजाफे का इंतजार है। इधर केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों का इंतजार खत्म कर दिया है। राज्य सरकार ने होली से पहले महंगाई भत्ते में 10 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके बाद डीए और डीआर 25% से बढ़कर 35% हो गया है। इस संबंध में 20 फरवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। इस बढ़ोतरी का फायदा पेंशनर्स को भी मिलेगा।
इस बदलाव से राज्य सरकार के कर्मचारियों, लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशन के स्टाफ, एडेड स्कूल, कॉलेज और पॉलिटेक्निक के टीचर और नॉन-टीचिंग स्टाफ को फायदा होगा। फुल-टाइम कंटिंजेंट कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं। बढ़ा हुआ DA मार्च की सैलरी में आएगा। डीए में बढ़ोतरी कर्मचारियों की एलिजिबल सैलरी के हिसाब से कैलकुलेट की जाएगी।
सरकार ने दिए आदेश
सरकार के इस फैसले में राज्य के पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs), स्टैच्युटरी कॉर्पोरेशन्स, ऑटोनॉमस बॉडीज, बोर्ड्स और ग्रांट-इन-एड इंस्टीट्यूशन्स के लिए भी नियम बताए गए हैं, जो राज्य के DA और DR पैटर्न को फॉलो करते हैं। ये ऑर्गनाइजेशन्स अपनी वित्तीय स्थिति के आधार पर डीए और डीआर लागू कर सकते हैं। अगर कोई एंटिटी अपने इंटरनल रिसोर्सेज से एक्स्ट्रा कॉस्ट नहीं उठा सकती है, तो उसे राज्य सरकार से पहले अप्रूवल लेना होगा।
इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा फायदा
हालांकि केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (KSEB) और केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) जैसे संस्थानों पर यह आदेश सीधे लागू नहीं होगा। उन्हें अलग प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों की आमदनी में सीधा इजाफा होगा और बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिलेगी।
मार्च सैलरी से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए
सरकार ने साफ किया है कि बढ़ा हुआ DA मार्च 2026 की सैलरी के साथ दिया जाएगा, जिसका भुगतान अप्रैल 2026 में होगा। वहीं DR अप्रैल 2026 की पेंशन के साथ जारी किया जाएगा। बकाया राशि (एरियर) को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
जानिए क्या होता है महंगाई भत्ता ?
कर्मचारियों, पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से निपटने में मदद करने के लिए उनकी सैलरी में बढ़ोतरी की जाती है. यह वेतन का वह हिस्सा है जो खास तौर पर मुद्रास्फीति से निपटने के लिए जोड़ा जाता है।
कैसे तय होता है महंगाई भत्ता ?
महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी के प्रतिशत के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है। इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर आंका जाता है फिर उसका कैलकुलेशन किया जाता है। डीए का कैलकुलेश AICPI के आंकड़ों के आधार पर भी किया जाता है।
कितनी बार बढ़ता है महंगाई भत्ता ?
डीए की समीक्षा साल में दो बार की जाती है. पहली बार जनवरी से जून और दूसरी बार जुलाई से दिसंबर के बीच होता है।