8th Pay commission: 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी हो जाएगी सैलरी? WhatsApp के इस मैसेज से रहें दूर, अकाउंट हो जाएगा खाली

8th Pay Commission Salary Hike Scam: 2026 से 8वें वेतन आयोग पर चर्चा हो रही है, लेकिन साइबर ठग केंद्रीय कर्मचारियों को धोखा देने के लिए सक्रिय हैं। WhatsApp पर मैसेज भेजकर APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है, जिससे बैंक डिटेल चुराई जा रही है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड14 Feb 2026, 03:43 PM IST
8वे वेतन आयोग के नाम पर साइबर ठगी
8वे वेतन आयोग के नाम पर साइबर ठगी

8th Pay commission Alert: साल 2026 की शुरुआत से भी 8वें वेतन आयोग की चर्चा खूब हो रही है। हर केंद्रीय कर्मचारी को जानना है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद उनकी सैलरी कितनी बढ़ जाएगी। कर्मचारियों की इसी उत्सुकता का फायदा उठाते हुए कुछ साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं और वो केंद्रीय कर्मचारियों को अपना शिकार बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि साइबर ठग कैसे आपको अपने इस पैंतरे में फंसाते हैं और अपना शिकार बनाते हैं।

8वें वेतन आयोग के बाद कितनी होगी सैलरी?

इन दिनों कई लोगों को उनके WhatsApp पर एक मैसेज आ रहा है कि 8वें वेतन आयोग लगने के बाद आपकी सैलरी कितनी हो जाएगी? ये जानने के लिए इस फाइल को डाउनलोड करें। साइबर ठग PDF और APK फाइल को डाउनलोड करवाके आपकी डिटेल चुरा रहे हैं। उसके बाद वो अपनी पहुंच आपके बैंक अकाउंट तक बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें | यूपी में महंगी हो जाएगी शराब! नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, जानिए नई रेट List

बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

इस तरह की साइबर ठगी को बढ़ता देखकर I4C ने अपने आधिकारिक X हैंडल से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक वॉर्निंग जारी की है। अपने पोस्ट में I4C साइबर दोस्त ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को WhatsApp पर मैसेज भेजकर कहा जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग लागू होने पर उनकी सैलरी कितनी होगी, ये जानने के लिए एक APK फाइल डाउनलोड करें। जैसे ही आप APK फोन में इंस्टॉल करते हैं, तो मोबाइल का एक्सेस फ्रॉड करने वाले हैकर्स के पास मिल जाता है। इसके बाद हैकर्स उनके बैंक अकाउंट्स में सेंध मारकर पैसे निकाल लेते हैं।

यह भी पढ़ें | हिमाचल के इस पुश्तैनी घर में एक रात का किराया 1.2 लाख रुपये, ऐसा क्या है खास?

साइबर ठगी से बचने का तरीका

इसके साथ ही 14C ने ये भी बताया कि इस तरह की साइबर ठगी से कैसे खुद को बचाया जा सकता है। उसके अनुसार सरकारी कर्मचारियों को ऐसे किसी भी वॉट्सऐप मैसेज, ई-मेल फोन कॉल्स आदि को इग्नोर करना चाहिए।I4C ने बताया कि सरकार की तरफ से कभी भी WhatsApp पर कोई .APK फाइल नहीं भेजा जाता है।ऐसे Unverified Sources से .APK डाउनलोड करना बेहद खतरनाक हो सकता है। किसी भी तरह की सैलरी, पेंशन या पे कमीशन से जुड़ी जानकारी सिर्फ आधिकारिक सरकारी वेबसाइट https://8cpc.gov.in पर ही देखें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay commission: 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी हो जाएगी सैलरी? WhatsApp के इस मैसेज से रहें दूर, अकाउंट हो जाएगा खाली
More
बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay commission: 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी हो जाएगी सैलरी? WhatsApp के इस मैसेज से रहें दूर, अकाउंट हो जाएगा खाली