8th Pay Commission: क्या 2028 तक टल जाएगी सैलरी बढ़ोतरी? 8वें वेतन आयोग के अध्यक्ष के चयन में देरी, टेंशन में कर्मचारी

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में हुई, लेकिन अध्यक्ष और सदस्य अब तक नहीं बने हैं। इससे कर्मचारियों को सैलरी बढ़ने की टेंशन हो गई है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड18 Aug 2025, 07:42 AM IST
8वें वेतन आयोग पर गहराता संकट
8वें वेतन आयोग पर गहराता संकट

8th Pay Commission: कुछ महीने और फिर सैलरी बढ़ने वाली है... अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो शायद आपका सपना टूट सकता है। 8वां वेतन आयोग के लागू होने की खुशखबरी का इंतजार कर रहे करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका लग सकता है। सरकार ने भले ही जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा कर दी हो, लेकिन अब तक न कोई अध्यक्ष बना है, न कोई सदस्य चुना गया है, और न ही नियम तय हुए हैं। ऐसे में जनवरी 2026 तक 8वां वेतन आयोग लागू होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

कितने सालों में लागू हुआ था 7वां वेतन आयोग?

अगर हम पिछले 7वें वेतन आयोग की प्रक्रिया को देखें, तो उसमें घोषणा से लेकर रिपोर्ट लागू होने तक लगभग तीन साल लगे थे। ऐसे में अगर 8वां आयोग भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ा, तो सैलरी और पेंशन में बदलाव 2028 तक ही लागू हो पाएंगे, हालांकि ये बदलाव 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माने जाएंगे, यानी बाद में भी लागू हुए तो पिछली तारीख से गिनती होगी।

यह भी पढ़ें | क्या 8वां वेतन आयोग लगने से बढ़ेगी पेंशन? जानिए कितनी मोटी हो सकती है आपकी जेब

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

इस देरी ने देशभर के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनधारकों को चिंता में डाल दिया है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि वह राज्यों, मंत्रालयों और कर्मचारी संगठनों से सुझाव ले रहा है और जल्द ही औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

इस बीच, कर्मचारियों के बीच उम्मीदें और सवाल दोनों बढ़ रहे हैं, क्या सैलरी वाकई दोगुनी होगी? विशेषज्ञों का कहना है कि फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी में बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन उतनी नहीं जितनी लोग सोच रहे हैं। अनुमान है कि ये फैक्टर 1.83 से 2.86 के बीच हो सकता है, जिससे सैलरी में लगभग 13% से 34% तक की बढ़ोतरी संभव है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay Commission: क्या 2028 तक टल जाएगी सैलरी बढ़ोतरी? 8वें वेतन आयोग के अध्यक्ष के चयन में देरी, टेंशन में कर्मचारी
More
बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay Commission: क्या 2028 तक टल जाएगी सैलरी बढ़ोतरी? 8वें वेतन आयोग के अध्यक्ष के चयन में देरी, टेंशन में कर्मचारी
OPEN IN APP