8th Pay Commission: सबसे ज्यादा किसकी बढ़ेगी सैलरी? जूनियर या सीनियर, जानिए पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission: भले ही कर्मचारियों को इन-हैंड सैलरी 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिलेगी, लेकिन बकाया जनवरी से जमा होना शुरू हो जाएगा। इसे 8वें वेतन आयोग के प्रावधानों की घोषणा के बाद जारी किया जाएगा।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड30 Dec 2025, 05:50 PM IST
8th Pay Commission: हर 10 साल में एक वेतन आयोग बनाया जाता है।
8th Pay Commission: हर 10 साल में एक वेतन आयोग बनाया जाता है।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के बीच इन दिनों 8वें वेतन आयोग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि नई सैलरी कितनी बढ़ेगी और यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी। सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है और आयोग ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। अब आने वाले समय में सैलरी, बेसिक पे और एरियर को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है।

सैलरी-पेंशन के कैलकुलेशन (8th Pay Commission Salary) के लिए फिटमेंट फैक्‍टर (Fitment Factor) को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। सरकारी कर्मियों को अच्‍छी बढ़ोतरी की उम्‍मीद है। ब्रोकरेज फर्म्‍स और अन्य एक्‍सपर्ट्स ने संभावित फिटमेंट फैक्टर और इसके आधार पर वेतन में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर अपनी उम्मीदें जताई हैं। मौजूदा CPC, यानी 7वें वेतन आयोग की वैलिडिटी कल यानी 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन होता है। भले ही कर्मचारियों को इन-हैंड सैलरी 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिलेगी, लेकिन यह जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें | 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी? यहां जानिए पूरी डिटेल

केंद्र सरकार में कर्मचारियों के 18 लेवल है

केंद्र सरकार के तहत कर्मचारियों के 18 लेवल हैं। 8वें वेतन आयोग की सैलरी बढ़ोतरी कर्मचारी या पेंशनभोगी के लेवल पर निर्भर करेगी। इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी हर लेवल पर अलग-अलग होती है।

जानिए सरकारी कर्मचारियों के 18 लेवल कौन से हैं?

लेवल 1: एंट्री-लेवल / ग्रुप D कर्मचारी

लेवल 2–9: ग्रुप C कर्मचारी

लेवल 10–12: ग्रुप B कर्मचारी

लेवल 13–18: ग्रुप A कर्मचारी

ग्रुप A कर्मचारियों में कैबिनेट सचिवों सहित टॉप-लेवल के सरकारी अधिकारी शामिल हैं। 8वें वेतन आयोग की सैलरी बढ़ोतरी तय करने में एक ज़रूरी फैक्टर फिटमेंट फैक्टर है, जो यह तय करता है कि कुल सैलरी कितनी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें | डिजिटल गोल्ड में कैसे करें निवेश? यहां जानिए टिप्स

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अगर फिटमेंट फैक्टर 2.15 रखा जाता है, तो उनकी बेसिक सैलरी में इतनी बढ़ोतरी होगी —

लेवल 1 - मौजूदा सैलरी: 18,000; बढ़ी हुई सैलरी: 38,700 (अंतर: 20,700)

लेवल 5 - मौजूदा सैलरी: 29,200; बढ़ी हुई सैलरी: 62,780 (अंतर: 33,580)

लेवल 10 - मौजूदा सैलरी: 56,100; बढ़ी हुई सैलरी: 1,20,615 (अंतर: 64,515)

लेवल 15 - मौजूदा सैलरी: 1,82,200; बढ़ी हुई सैलरी: 3,91,730 (अंतर: 2,09,530)

लेवल 18 - मौजूदा सैलरी: 2,50,000; बढ़ी हुई सैलरी: 5,37,500 (अंतर: 2,09,530)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay Commission: सबसे ज्यादा किसकी बढ़ेगी सैलरी? जूनियर या सीनियर, जानिए पूरा कैलकुलेशन
More
बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay Commission: सबसे ज्यादा किसकी बढ़ेगी सैलरी? जूनियर या सीनियर, जानिए पूरा कैलकुलेशन