8th Pay Commission: HRA बढ़ेगा या नहीं? 8वां वेतन आयोग लगने से कितनी बढ़ेगी सैलरी, जानिए यहां

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के लिए Terms of Reference को मंजूरी दी है। ये आयोग केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर कर्मचारियों की पेंशन की समीक्षा करेगा…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड4 Nov 2025, 07:37 AM IST
8वां वेतन आयोग का HRA पर असर
8वां वेतन आयोग का HRA पर असर

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग के लिए Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दी है। ये आयोग ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर कर्मचारियों की पेंशन की समीक्षा करेगा। माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी से लागू हो जाएगा, लेकिन सैलरी बढ़ने में थोड़ा वक्त लगेगा। आइए जानते हैं कि क्या 8वां वेतन आयोग लगने पर HRA भी बढ़ेगा।

8वें वेतन आयोग में क्या-क्या बढ़ेगा?

8वें वेतन आयोग के लगने से कई भत्ते भी बढ़ सकते हैं। इन भत्तों में मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), शिक्षा भत्ता, और चिकित्सा भत्ता शामिल है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा संभव है।

क्या होता है ToR?

8वें वेतन आयोग में Terms of Reference यानी ToR के तहत आयोग को ये देखना होगा कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को मिलने वाला वेतन, भत्ता और बाकी सुविधाएं मौजूदा हालात के हिसाब से ठीक हैं या नहीं। इसके साथ ही आयोग को देश की आर्थिक स्थिति, बजट की सीमाएं और राज्य सरकारों पर पड़ने वाले असर को भी ध्यान में रखना होगा। उसे ये भी समझना होगा कि निजी और सरकारी कंपनियों में कर्मचारियों को क्या सुविधाएं मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें | अनिल अंबानी को लेकर बड़ी अपडेट, ED ने की ₹3,000 करोड़ की संपत्ति कुर्क

8वें वेतन आयोग की कमान पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई के हाथों में सौंपी गई है। इसके साथ ही दो अन्य लोगों को आयोग का सदस्य बनाया गया है। ये तीनों मिलकर ही सैलरी की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि इस बार सैलरी में 30-35 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो, जिस कर्मचारी का बेसिक पे 18 हजार रुपये है, तो उसका बेसिक पे 33 हजार से 44 हजार तक पहुंच सकता है। बता दें कि पिछली बार साल 2014 में 7वें वेतन आयोग का गठन हुआ था और 1 जनवरी 2016 से उसकी सिफारिशें लागू की गई थीं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay Commission: HRA बढ़ेगा या नहीं? 8वां वेतन आयोग लगने से कितनी बढ़ेगी सैलरी, जानिए यहां
More
बिजनेस न्यूज़मनी8th Pay Commission: HRA बढ़ेगा या नहीं? 8वां वेतन आयोग लगने से कितनी बढ़ेगी सैलरी, जानिए यहां