भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक नए तरीके को बढ़ावा दे रहा है, जिसके जरिए यात्री बिना कोई फिजिकल पहचान पत्र साथ रखे होटल में चेक-इन कर सकते हैं। हाल ही में आधार ऐप को लेकर UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि इस ऐप की मदद से लोग डिजिटल तरीके से अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। 6 मार्च 2026 को जारी इस वीडियो में एक स्थिति दिखाई गई है, जिसमें एक यात्री होटल पहुंचती है लेकिन उसे पता चलता है कि वह अपना आधार कार्ड घर पर भूल गई है।
ऐसे में वह आधार ऐप डाउनलोड करती है और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी पहचान सत्यापित कर लेती है। डेमो के अनुसार, ऐप के अंदर एक क्यूआर कोड (QR Code) जनरेट होता है, जिसे होटल रिसेप्शन पर स्कैन करके मेहमान की पहचान तुरंत सत्यापित की जा सकती है।