Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, जानिए ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन का पूरा प्रोसेस

UIDAI के नए आधार ऐप से अब मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा मिल रही है। इसके लिए ऐप में लॉगिन करके नया नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से सत्यापन पूरा करना होगा। हालांकि, पुराना नंबर उपलब्ध नहीं होने या पहली बार नंबर दर्ज कराने पर आधार केंद्र जाना जरूरी है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड4 Nov 2026, 12:49 PM IST
आधार कार्ड में गलत मोबाइल नंबर दर्ज है? फोन से ही कर सकते हैं ठीक, जानें कैसे
आधार कार्ड में गलत मोबाइल नंबर दर्ज है? फोन से ही कर सकते हैं ठीक, जानें कैसे

आधार कार्ड आज हमारी पहचान से जुड़ा एक अहम दस्तावेज बन गया है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल करने तक, अलग-अलग कामों में इसकी जरूरत पड़ती है। आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना भी काफी जरूरी है, क्योंकि इसके जरिए ओटीपी और अन्य डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाता है।

अगर आपने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है या आधार में पुराना नंबर दर्ज है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए हर किसी को आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। UIDAI के नए आधार ऐप के जरिए भी मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा दी गई है।

आधार ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने नए आधार ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प दिया है। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करना होगा। ऐप में रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार नंबर, फेस ऑथेंटिकेशन और सिम से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इसके बाद छह अंकों का एम-पिन सेट करके ऐप में लॉगिन किया जा सकता है।

Aadhaar App से मोबाइल नंबर बदलने का तरीका

अगर आप भी अपने आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें।

स्टेप 2: ऐप खोलने के बाद अपनी भाषा चुनें और आधार नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके लिए फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा।

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद छह अंकों का एम-पिन बनाएं। भविष्य में इसी पिन की मदद से ऐप में लॉगिन कर सकेंगे।

स्टेप 4: अब एम-पिन डालकर ऐप खोलें। होम पेज पर दिए गए सर्विसेज (Services) सेक्शन में जाएं।

स्टेप 5: यहां मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प चुनें। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।

स्टेप 6: अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपकी स्थिति के अनुसार पुराने रजिस्टर्ड नंबर और नए नंबर पर ओटीपी भेजा जा सकता है। दोनों नंबरों का सत्यापन पूरा करें।

स्टेप 7: इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके लिए फोन का कैमरा चालू करके अपना चेहरा स्कैन कराना होगा।

स्टेप 8: सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट कर दें। इसके बाद आपको अनुरोध से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

UIDAI के मुताबिक, अगर आपके पास पुराना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है या आधार में पहले से कोई मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है, तो ऐप के जरिए नया नंबर अपडेट नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत नामांकन केंद्र जाना होगा। इसके अलावा, ऐप के जरिए पहली बार मोबाइल नंबर रजिस्टर कराने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती, लेकिन इसके लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता है। UIDAI के अनुसार, मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया पूरी होने में 30 दिन तक का समय लग सकता है।

About the Author

मनाली रस्तोगी मीडिया जगत की एक समर्पित और अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया की दुनिया को समझना और लेखन के प्रति अपनी रुचि को मजबूत करना शुरू कर दिया था। अपनी प्रोफेशनल यात्रा की शुरुआत उन्होंने वैसे तो ग्रेजुएशन के समय लखनऊ से कर दी थी, लेकिन उनके करियर को नया आयाम दिल्ली में लोकमत ग्रुप के साथ मिला, जहां उन्होंने करीब 2 साल 10 महीने तक काम किया और इस दौरान उन्होंने खबरों की गहराई को समझने और पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया। इसके बाद उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष के साथ बतौर फ्रीलांसर काम किया, जहां उन्होंने लाइफस्टाइल सेक्शन में काम कर अपनी लेखन शैली और अनुभव को और मजबूत बनाया। वर्तमान में मनाली रस्तोगी लाइव मिंट हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं, जहां उन्हें काम करते हुए लगभग 10 महीने हो चुके हैं। यहां वह मुख्य रूप से एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं, साथ ही पर्सनल फाइनेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आसान और समझने योग्य भाषा में जानकारी साझा करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को ऐसी जानकारी देना है, जो उनके दैनिक जीवन में उपयोगी साबित हो और उन्हें सही फैसले लेने में मदद करे। मनाली सरल, स्पष्ट और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में लिखना पसंद करती हैं। काम के अलावा मनाली को अपने खाली समय में स्विमिंग करना, नई जगहों पर घूमना और फिल्में देखना बेहद पसंद है। उन्हें अपने घर को बजट फ्रेंडली तरीके से सजाना भी अच्छा लगता है, जिससे उन्हें रचनात्मक संतुष्टि मिलती है। मनाली दिल्ली में रहती हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीAadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, जानिए ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन का पूरा प्रोसेस
More