Aadhaar Card Rules: नवंबर की पहली तारीख से बदल रहे आधार को लेकर ये नियम, कर लें ये काम वरना...

आधार कार्ड से जुड़ी सुविधाओं में 1 नवंबर से बदलाव होगा। यूज़र्स घर बैठे जानकारी अपडेट कर सकेंगे। आधार-पैन लिंक करना अनिवार्य है, अन्यथा PAN निष्क्रिय होगा। KYC प्रक्रिया को भी आसान और सुरक्षित बना दिया गया है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड27 Oct 2025, 11:37 AM IST
Aadhaar Card Rules: नवंबर की पहली तारीख से बदल रहे आधार को लेकर ये नियम, कर लें ये काम वरना...
Aadhaar Card Rules: नवंबर की पहली तारीख से बदल रहे आधार को लेकर ये नियम, कर लें ये काम वरना...

आधार कार्ड से जुड़ी कई बड़ी सुविधाओं में 1 नवंबर से बदलाव होने जा रहे हैं। अब आधार यूज़र्स अपने नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी अहम जानकारियां घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए अब उन्हें नामांकन केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें | अगर गलती से टूट जाए छठ पूजा का व्रत? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र और परंपराएं

UIDAI की नई व्यवस्था के तहत, आपकी दी गई जानकारी सरकारी डेटाबेस जैसे PAN, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र से अपने आप सत्यापित हो जाएगी। इससे आधार अपडेट की प्रक्रिया पहले से तेज़, आसान और सुरक्षित बन जाएगी। साथ ही, नामांकन केंद्रों पर अपडेट फीस में भी बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें | जब सतीश शाह ने किया रिजेक्शन का सामना, दिवंगत एक्टर ने कही थी ये बात

इसके अलावा, अब आधार-पैन लिंक करना अनिवार्य हो गया है। सभी पैन धारकों को 31 दिसंबर 2025 तक अपना आधार लिंक करना होगा, वरना उनका PAN 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें | Chhath Puja Wishes: अपनों को खास अंदाज में दीजिए छठ पूजा की शुभकामनाएं

नए PAN कार्ड के लिए आवेदन करने वालों के लिए अब आधार प्रमाणीकरण ज़रूरी होगा। KYC से जुड़ी प्रक्रिया भी आसान की गई है। अब बैंक और वित्तीय संस्थान ग्राहक की पहचान को Aadhaar OTP, वीडियो KYC या आमने-सामने सत्यापन के ज़रिए पूरा कर सकेंगे। इससे प्रक्रिया तेज, पेपरलेस और सुरक्षित होगी।

आधार अपडेट के लिए नई फीस प्रणाली

  • डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल): 75 रुपए
  • बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आंख की स्कैनिंग और फोटो): 125 रुपए
  • बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5–7 साल और 15–17 साल की उम्र में): मुफ्त
  • दस्तावेज अपडेट: केंद्र पर 75 रुपए, लेकिन ऑनलाइन अपडेट 14 जून तक मुफ्त
  • आधार प्रिंट: 40 रुपए
  • घर पर नामांकन सेवा: पहले व्यक्ति के लिए 700 रुपए और उसी पते पर हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपए
  • यह बदलाव करोड़ों आधार धारकों के लिए प्रक्रिया को और भी सरल और सुरक्षित बनाएंगे।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदारी नहीं है।)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीAadhaar Card Rules: नवंबर की पहली तारीख से बदल रहे आधार को लेकर ये नियम, कर लें ये काम वरना...
More
बिजनेस न्यूज़मनीAadhaar Card Rules: नवंबर की पहली तारीख से बदल रहे आधार को लेकर ये नियम, कर लें ये काम वरना...