आपका आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर बहुत ज़रूरी है। इसके बिना आप बैंकिंग, हेल्थकेयर, सरकारी सब्सिडी, पेंशन जैसी कई सेवाओं का फायदा नहीं ले पाएंगे। यह OTP आधारित वेरिफिकेशन में मदद करता है जिससे लेन-देन सुरक्षित और आसान हो जाता है। इसलिए अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है, तो उसे आधार में जरूर अपडेट करें।
क्या मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट हो सकता है?
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता क्योंकि इसके लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी है।इसके लिए आपको नज़दीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) जाना होगा या फिर UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी।
अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए क्या चाहिए?
- एक मोबाइल नंबर (जरूरी नहीं कि वह आधार से जुड़ा हो)।
- अपडेट करने के लिए जरूरी वैध दस्तावेज।
इस सुविधा से आप आधार सेवा केंद्र में निम्न कामों के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं:
- नया आधार बनवाना
- नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, जेंडर अपडेट करना
- बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन)
- अपॉइंटमेंट सिस्टम से भीड़ कम होती है और प्रक्रिया आसान हो जाती है।
मोबाइल नंबर अपडेट के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?
- स्टेप 1: UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपनी पसंद की भाषा चुनें।
- स्टेप 2: My Aadhaar > Get Aadhaar > Book an Appointment पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना शहर या स्थान चुनें और Proceed to Book Appointment पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: अपना वर्तमान मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें, फिर Generate OTP पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: OTP डालकर Verify OTP पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर अपडेट होने में आमतौर पर 2–4 हफ्ते लगते हैं। आप URN (Update Request Number) से UIDAI वेबसाइट पर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर अपडेट की फीस
केवल मोबाइल नंबर अपडेट करने पर 50 रुपये की फीस लगती है। अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट के साथ मोबाइल नंबर अपडेट करते हैं, तो कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।
UIDAI का कहना है कि आधार का सही और अपडेटेड होना जरूरी है ताकि सरकार और गैर-सरकारी सेवाएं, सब्सिडी, पेंशन, स्कॉलरशिप, बैंकिंग, टैक्सेशन, शिक्षा, रोजगार और हेल्थकेयर जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।
आधार में ईमेल और मोबाइल नंबर कैसे वेरिफाई करें?
आप अपने ईमेल और मोबाइल नंबर को वेरिफाई कर सकते हैं, जिसे आपने आधार बनवाते समय या आखिरी अपडेट के समय दिया था।
- स्टेप 1: UIDAI वेबसाइट पर जाएं और Aadhaar Services पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: Verify Email/Mobile Number चुनें।
- स्टेप 3: अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें।
- स्टेप 4: Submit पर क्लिक करें।
इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आधार में दर्ज है या नहीं।