जनवरी 2026 से बढ़ गई PVC आधार कार्ड की फीस, जानें इसे ऑनलाइन अप्लाई करने का आसान तरीका

UIDAI ने आधार PVC कार्ड की फीस बढ़ा दी है। myAadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप से आवेदन करने पर अब शुल्क 50 रुपये की जगह 75 रुपये (टैक्स सहित) होगा। नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी। आधार PVC कार्ड एक मजबूत और सुरक्षित, क्रेडिट कार्ड जैसा पहचान पत्र है।

Manali Rastogi
अपडेटेड6 Jan 2026, 07:22 AM IST
PVC Aadhaar Card
PVC Aadhaar Card

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने myAadhaar पोर्टल और mAadhaar मोबाइल ऐप के जरिए मंगाए जाने वाले आधार पीवीसी कार्ड की फीस बढ़ा दी है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी।

PVC आधार कार्ड क्या है?

आधार पीवीसी कार्ड एक मजबूत, क्रेडिट कार्ड जैसा आधार कार्ड होता है, जिसमें बेहतर सुरक्षा फीचर्स होते हैं। पहले इसकी फीस 50 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 75 रुपये (टैक्स सहित) कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें | ई-आधार को ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड? जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

UIDAI के अनुसार, समय के साथ कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, प्रिंटिंग, सुरक्षित डिलीवरी और अन्य खर्च बढ़ गए हैं। बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवा जारी रखने के लिए फीस की समीक्षा की गई है।

क्या PVC आधार कार्ड पुराने वाले से अलग है?

नहीं। आधार पीवीसी कार्ड सिर्फ आधार का छोटा और ज्यादा टिकाऊ रूप है। इसकी वैधता ई-आधार और कागज़ वाले आधार कार्ड के बराबर ही होती है। ऑर्डर मिलने के बाद UIDAI 5 वर्किंग डेज के भीतर कार्ड प्रिंट कर डाक विभाग को सौंप देता है। यह कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिए आधार में दर्ज पते पर भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें | 3 महीने में एक शख्स ने घटाया 27 किलो वजन, ChatGPT को दिए ये वेट लॉस प्रांप्ट

PVC आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें (Order PVC Aadhaar Card)

UIDAI ने आधार PVC कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है। यह कार्ड मजबूत, सुरक्षित और पहचान के लिए मान्य होता है। PVC आधार कार्ड बनवाने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

PVC आधार कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के स्टेप्स

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘My Aadhaar’ पर क्लिक करें और ‘Order Aadhaar PVC Card’ चुनें।
  • अपना आधार नंबर / एनरोलमेंट ID / वर्चुअल ID और कैप्चा कोड डालें।
  • OTP के लिए अनुरोध करें और OTP दर्ज करें।
  • आधार से जुड़ी जानकारी देखें और PVC आधार कार्ड के लिए भुगतान करें।
  • भुगतान के बाद रसीद डाउनलोड करें और Service Request Number (SRN) नोट कर लें।
  • PVC आधार कार्ड आमतौर पर 15 कार्यदिवस में डिलीवर हो जाता है।

PVC आधार कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • अगर आपने PVC आधार कार्ड ऑर्डर किया है, तो उसका स्टेटस इस तरह चेक कर सकते हैं:
  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘My Aadhaar’ पर क्लिक करें और ‘Check Aadhaar PVC Card Status’ चुनें।
  • 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो ‘My mobile number is not registered’ विकल्प चुनें और कोई दूसरा मोबाइल नंबर डालें।
  • OTP डालें।
  • स्क्रीन पर SRN नंबर और PVC आधार कार्ड की स्थिति दिख जाएगी।
  • भविष्य के लिए acknowledgement स्लिप सेव कर लें।

PVC आधार कार्ड की फीस

PVC आधार कार्ड के लिए कुल शुल्क 75 है। इसमें सभी टैक्स और डिलीवरी चार्ज शामिल होते हैं। यह कार्ड मजबूत, छेड़छाड़ से सुरक्षित और पूरे भारत में मान्य है।

PVC आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘My Aadhaar’ में जाकर ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर / एनरोलमेंट ID और कैप्चा डालें।
  • अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ‘My mobile number is not registered’ चुनें और दूसरा नंबर डालें।
  • OTP डालकर सबमिट करें।
  • आधार का प्रीव्यू देखें और भुगतान करके ऑर्डर पूरा करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीजनवरी 2026 से बढ़ गई PVC आधार कार्ड की फीस, जानें इसे ऑनलाइन अप्लाई करने का आसान तरीका
More