NFO Alert: Abakkus ने लॉन्च किया लार्ज एंड मिड कैप फंड, जानें कब तक है निवेश का मौका

Abakkus Large and Mid Cap Fund NFO: अबाकस म्यूचुअल फंड  ने नया लार्ज एंड मिड कैप फंड NFO लॉन्च कर दिया है। इसमें कम से कम 500 की SIP या एकमुश्त निवेश पैसा लगाया जा सकता है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड19 Jul 2026, 02:13 PM IST
Abakkus ने लॉन्च किया लार्ज एंड मिड कैप फंड
Abakkus ने लॉन्च किया लार्ज एंड मिड कैप फंड

मुंबई: सुनील सिंघानिया की अगुवाई वाला अबाकस (Abakkus) म्युचुअल फंड ने मार्केट में अपना पैर मजबूत कर रहा है। कंपनी ने अपने प्रॉडक्ट बास्केट का विस्तार करते हुए अबाकस लार्ज एंड मिड कैप फंड (Abakkus Large & Mid Cap Fund) लॉन्च कर दिया है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से देश की दिग्गज और तेजी से बढ़ती कंपनियों में पैसा लगाएगी। नए निवेशकों के लिए यह न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और इसमें 29 जुलाई तक दांव लगाया जा सकता है।

बैलेंस्ड रिस्क के साथ बड़ा रिटर्न

अबाकस का यह नया फंड अपनी टोटल नेट एसेट्स का कम से कम 35 फीसदी हिस्सा लार्जकैप यानी देश की सबसे बड़ी कंपनियों में निवेश करेगा। वहीं, कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा मिडकैप कंपनियों के शेयरों में डाला जाएगा। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लार्जकैप कंपनियां पोर्टफोलियो को मजबूती देती हैं, जबकि मिडकैप कंपनियों में लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न देने की क्षमता होती है। इस लिहाज से यह फंड उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है जो बैलेंस्ड रिस्क के साथ बड़ा फंड बनाना चाहते हैं।

केवल 500 की SIP या एकमुश्त शुरुआत

अबाकस ने इस फंड के लिए न्यूनतम निवेश रकम बेहद कम रखी है। अगर आप एकमुश्त पैसा लगाना चाहते हैं, तो मात्र 500 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग हर महीने थोड़ा-थोड़ा बचाकर निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए 500 रुपये का एसआईपी (SIP) विकल्प भी मौजूद है।

अनुभवी फंड मैनेजर्स के हाथों में कमान

बता दें कि अबाकस की यह चौथी ओवरऑल स्कीम और तीसरी इक्विटी-ओरिएंटेड पेशकश है। कंपनी के फाउंडर सुनील सिंघानिया ने कहा कि उनका मेन फोकस हमेशा से शॉर्ट-टर्म ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय सही वैल्यूएशन पर मजबूत कंपनियों को चुनने का रहा है। फंड के प्रदर्शन को मापने के लिए निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 TRI को बेंचमार्क बनाया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके पैसों को मैनेज करने की जिम्मेदारी अनुभवी फंड मैनेजर प्रतीश कृष्णन और अभिषेक कृष्णस्वामी श्रीनिवास के हाथों में होगी। यह फंड केवल इक्विटी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर 30 फीसदी तक हिस्सा डेट सिक्योरिटीज, गोल्ड या सिल्वर से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में भी लगा सकता है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीNFO Alert: Abakkus ने लॉन्च किया लार्ज एंड मिड कैप फंड, जानें कब तक है निवेश का मौका
More