Pay Day Sale Offers: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी मासिक पे-डे सेल की शुरुआत कर दी है। इसके तहत यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर सस्ते टिकट मिल रहे हैं। कंपनी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, घरेलू उड़ानों के टिकट 1,950 रुपये से उपलब्ध हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट 5,590 रुपये से शुरू हो रहे हैं।
इसके अलावा, कम सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लाइट फेयर का विकल्प भी पेश किया गया है, जिसमें चेक-इन बैगेज शामिल नहीं होगा। इन खास किरायों पर टिकटों की बुकिंग एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट www.airindiaexpress.com, मोबाइल ऐप और सभी प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए 1 जनवरी 2026 तक की जा सकती है। ये रियायती किराए घरेलू यात्रा के लिए 12 जनवरी से 10 अक्टूबर 2026 तक और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए 12 जनवरी से 31 अक्टूबर 2026 तक मान्य रहेंगे।
यात्रियों के लिए ऑफर्स की भरमार
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ग्राहकों को और लुभाने के लिए कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स जोड़े हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप से की गई सभी बुकिंग्स पर जीरो कन्वीनियंस फीस की सुविधा दे रही है। वहीं, वेबसाइट पर नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करने पर भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। लाइट फेयर चुनने वाले यात्रियों को रियायती दरों पर चेक-इन बैगेज की सुविधा भी मिलेगी।
घरेलू उड़ानों में 15 किलोग्राम बैगेज के लिए 1,500 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 20 किलोग्राम बैगेज के लिए 2,500 रुपये का शुल्क तय किया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना पांच से अधिक उड़ानों का संचालन करती है और इसके बेड़े में 100 से ज्यादा ए320 विमान और बोइंग 737 शामिल हैं.
बिजनेस क्लास पर 25% की छूट
एयर इंडिया एक्सप्रेस लॉयल्टी मेंबर्स के लिए कई तरह की डील दी जा रही है, जिसमें बिजनेस क्लास किराए पर 25% की छूट शामिल है।
फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन
यात्रा को और आसान बनाने के लिए, एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन मुहैया कराया गया है। इसमें EMI और अभी खरीदें, बाद में पेमेंट करें जैसे प्लान शामिल हैं। इसके अलावा, टाटा न्यूपास रिवॉर्ड्स प्रोग्राम के मेंबर्स को एयरलाइन की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुकिंग करने पर 250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिजन्स, सशस्त्र बलों के सदस्य और उनके आश्रितों के लिए भी वेबसाइट और ऐप पर विशेष रियायती किराए और सुविधाएं दी जा रही हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना 500 से अधिक उड़ानों का संचालन करती है, जो देश के 45 घरेलू और 16 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती हैं। एयरलाइन के बेड़े में 100 से अधिक बोइंग 737 और एयरबस A320 विमान शामिल हैं।