Akshaya Tritiya 2026: डिजिटल गोल्ड पर ऑफर्स की बारिश, एमेजॉन पे - भारत पे और जियो फाइनेंस ने लॉन्च किए तगड़े डील्स

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 से पहले डिजिटल गोल्ड की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए एमेजॉन पे, भारतपे और जियो फाइनेंशियल सर्विस जैसे प्लेटफॉर्म्स ने कैशबैक, गोल्डबैक और रिवॉर्ड्स के साथ खास ऑफर्स लॉन्च किए हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड17 Apr 2026, 08:34 PM IST
Akshaya Tritiya 2026: 19 से 21 अप्रैल तक खास ऑफर हैं।
Akshaya Tritiya 2026: 19 से 21 अप्रैल तक खास ऑफर हैं।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया भारत में सोने में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा अवसरों में से एक है। हर साल इस मौके पर सोने की खरीदारी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है। साल 2026 में भी यह ट्रेंड जारी है, लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग तेजी से डिजिटल गोल्ड की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। फिनटेक कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स इस मौके को भुनाने के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आए हैं। इससे निवेशकों को ज्यादा वैल्यू और रिटर्न मिल सके।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत का डिजिटल गोल्ड मार्केट 2025 में सालाना आधार पर 69% बढ़कर 13.5 टन तक पहुंच गया था। इसी को देखते हुए ऐमेजॉन पे, भारत पे और जियो फाइनेंशियल ने डिजिटल गोल्ड की खरीद पर ऑफर्स की बारिश शुरू कर दी है।

ऐमेजॉन पे ने कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर पेश किए

ऐमेजॉन पे ने डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खास कैशबैक ऑफर शुरू किया है। प्राइम मेंबर्स को करीब 2 फीसदी तक और अन्य यूजर्स को 1 फीसदी तक कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा, कंपनी ज्वेलरी ब्रांड्स के गिफ्ट कार्ड्स पर भी 13 फीसदी तक की छूट दे रही है। इससे ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स पर सोने में लगी आग, जानिए ताजा भाव

भारतपे का ‘गोल्ड महोत्सव’ कैंपेन

फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPe) ने 14 से 19 अप्रैल तक ‘अक्षय तृतीया गोल्ड महोत्सव’ अभियान शुरू किया है। इस कैंपेन में ग्राहकों को डिजिटल गोल्ड पर 10 फीसदी तक ‘गोल्डबैक’ मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने 1 लाख रुपये का जैकपॉट पूल भी रखा है। इसमें 10 विजेताओं को 10,000 रुपये का डिजिटल गोल्ड मिलने का मौका है। इसके अलावा, ट्रांजैक्शन के आधार पर इंस्टेंट रिवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं।

JioFinance का लिमिटेड पीरियड ऑफर

जियो फाइनेंस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के बीच, अगर कोई ग्राहक 2,000 रुपये या उससे ज्यादा का डिजिटल गोल्ड खरीदता है, तो उसे 1 फीसदी अतिरिक्त गोल्ड मिलेगा। यह अतिरिक्त गोल्ड अधिकतम 1,000 रुपये तक होगा और खरीद के चार वर्किंग डेज के भीतर JioGold अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। यह लाभ हर यूजर के लिए अधिकतम 50 ट्रांजैक्शन तक उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें | डिजिटल गोल्ड पर सेबी का बड़ा अपडेट, जानिए क्या कहा

रिवॉर्ड्स और JioPoints भी मिलेंगे

इस ऑफर के दौरान, 5,000 रुपये या उससे ज्यादा की एकमुश्त खरीद पर ग्राहकों को 2 गुना जियोप्वाइंट्स (JioPoints) मिलेंगे। इसके अलावा, अगर अप्रैल 2026 में JioGold SIP का कुल निवेश 1,500 रुपये या उससे ज्यादा हो जाता है, तो उस पर भी 2 गुना जियोप्वाइंट्स मिलेंगे। ये जियोप्वाइंट्स तुरंत क्रेडिट होंगे, हालांकि एक महीने में अधिकतम 5,000 पॉइंट्स की सीमा तय की गई है।

मेगा ड्रॉ का मौका

जियो फाइनेंस के मुताबिक, जो ग्राहक इस ऑफर अवधि में 10,000 रुपये या उससे ज्यादा का निवेश (लंपसम या SIP) करते हैं, वे अक्षय तृतीया मेगा ड्रॉ के लिए पात्र होंगे। इस ड्रॉ में 5 भाग्यशाली विजेताओं को 1 ग्राम 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड दिया जाएगा, जो 30 अप्रैल 2026 को उनके JioGold अकाउंट में जमा किया जाएगा। जियोगोल्ड के जरिए ग्राहक सिर्फ 10 रुपये से डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही वे अपने निवेश को कभी भी नकद या गोल्ड कॉइन में बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें | पश्चिम एशिया युद्ध के बीच क्यों 10% तक टूटा गोल्ड?

बदल रहा है निवेश का तरीका

पहले जहां लोग सिर्फ ज्वेलरी खरीदते थे, वहीं अब डिजिटल गोल्ड को एक आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए छोटे-छोटे अमाउंट में भी निवेश संभव है, जिससे युवा निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

ज्वेलरी कंपनियां भी दे रही टक्कर

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ ज्वेलरी कंपनियां भी इस मौके पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए ऑफर्स और कलेक्शन लॉन्च कर रही हैं। इससे साफ है कि अक्षय तृतीया अब सिर्फ पारंपरिक खरीदारी का त्योहार नहीं रहा, बल्कि यह डिजिटल और टेक-ड्रिवन निवेश का बड़ा अवसर बन चुका है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीAkshaya Tritiya 2026: डिजिटल गोल्ड पर ऑफर्स की बारिश, एमेजॉन पे - भारत पे और जियो फाइनेंस ने लॉन्च किए तगड़े डील्स
More