Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बढ़ी त्योहारों की रौनक, ज्वेलर्स दे रहे हैं ऑफर

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर ज्वेलरी बाजार में तेजी देखी जा रही है। सोने की ऊंची कीमतों के बीच ज्वेलर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डायमंड ज्वेलरी पर भारी छूट जैसे ऑफर्स दे रहे हैं, जिससे खरीदारी में उछाल आया है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड19 Apr 2026, 11:01 AM IST
Akshaya Tritiya 2026: डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक छूट मिल रही है।
Akshaya Tritiya 2026: डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक छूट मिल रही है।

Akshaya Tritiya 2026: भारत में सोने का रिश्ता सिर्फ तिजोरी से नहीं, बल्कि जज्बात और परंपराओं से है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, वेडिंग सीजन की धमक और सामने अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) का पावन पर्व, ऐसे में हर किसी की नजर गोल्ड की कीमतों पर टिकी हुई हैं। ज्वेलरी ब्रांड और रिटेल प्लेटफॉर्म खरीदारों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। ज्वेलर्स ने भी आकर्षक ऑफर्स लॉन्च कर दिए हैं। इससे महंगे सोने के असर को काफी हद तक संतुलित कर दिया है।

परंपरागत रूप से समृद्धि और शुभ शुरुआत से जुड़ी अक्षय तृतीया का सोने की खरीदारी से लंबे समय से गहरा नाता रहा है। हालांकि, इस साल ब्रांड अपने तरीकों में बदलाव कर दिए हैं। वे बदलते हुए ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए 'प्राइस-लॉक' ऑफ़र, मेकिंग चार्ज में छूट, डायमंड पर डिस्काउंट और किफायती फेस्टिव कलेक्शन पेश किए हैं।

गोल्ड रेट लॉक-इन जैसी सुविधाएं शुरू

बिजनेस टुडे में छपी खबर के मुताबिक, ज्वेलरी कारोबारियों ने इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए गोल्ड रेट लॉक-इन जैसी सुविधाएं शुरू की हैं। इस व्यवस्था के तहत ग्राहक पहले से एक निश्चित कीमत पर सोना बुक कर सकते हैं। अगर डिलीवरी के समय कीमत बढ़ जाती है तो ग्राहक को पुरानी दर का फायदा मिलता है, जबकि कीमत घटने पर कम रेट लागू किया जाता है। इस तरह की स्कीम्स ने ग्राहकों को कीमतों के उतार-चढ़ाव से बचाने में मदद की है और खरीदारी के प्रति भरोसा बढ़ा है।

यह भी पढ़ें | बढ़ता जाए आपका कारोबार… अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं

डायमंड में छूट

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच इस बार डायमंड ज्वेलरी की मांग में भी स्पष्ट बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ज्वेलर्स डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में बड़ी छूट और कीमतों पर अतिरिक्त डिस्काउंट दे रहे हैं। इसके अलावा एक्सचेंज और अपग्रेड ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक कम लागत में बेहतर डिजाइन और वैल्यू हासिल कर सकें। खासतौर पर युवा ग्राहकों में डायमंड ज्वेलरी को लेकर उत्साह बढ़ा है।

यह भी पढ़ें | अक्षय तृतीया पर आसमान छू रहे सोने के भाव! जानें दिल्ली से चेन्नई तक आज का रेट

मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट

PNG के Reva Diamonds ने 4 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026 तक सर्टिफाइड नैचुरल डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट देने की घोषणा की है। यह ऑफर पूरे महाराष्ट्र में सभी ऑफलाइन स्टोर और ऑनलाइन माध्यमों पर उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग अब सोने से हटकर, मूल्य और आधुनिक विलासिता के प्रतीक के रूप में प्रमाणित प्राकृतिक हीरों की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीAkshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बढ़ी त्योहारों की रौनक, ज्वेलर्स दे रहे हैं ऑफर
More