एमेजॉन पे ने पिन कोड की कर दी छुट्टी, अब अंगूठे या चेहरे से करें पेमेंट, नया फीचर लॉन्च

Amazon Pay के जरिए UPI पेमेंट्स करना और भी ज्यादा आसान हो गया है। कंपनी ने भारत में UPI Biometric Authentication फीचर लॉन्च कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आप अपने चेहरे या अंगूठे के जरिए भी Amazon Pay का इस्तेमाल करते हुए UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए पिन कोड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड18 Dec 2025, 09:37 PM IST
 Amazon Pay:5,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए पिन कोड की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Amazon Pay:5,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए पिन कोड की जरूरत नहीं पड़ेगी।(Livemint)

देश में UPI के जरिए पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अब एमेजॉन पे (Amazon Pay) के जरिए UPI पेमेंट्स करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। दरअसल एमेजॉन ने भारत में UPI Biometric Authentication फीचर लॉन्च कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आप अपने चेहरे या अंगूठे के जरिए भी एमेजॉन पे का इस्तेमाल करते हुए UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए चार अंकों वाले पिन को डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की इस नई सुविधा में 5,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। इसके शुरुआती इस्तेमाल के संकेत बताते हैं कि ग्राहक इस अनुभव को काफी पसंद कर रहे हैं, 90 फीसदी से ज्यादा ग्राहक पात्र पीयर-टु-पीयर यूपीआई लेनदेन के लिए बायोमेट्रिक्स चुन रहे हैं। इस फीचर के जरिए आप कॉन्टेक्ट्स को पेमेंट कर सकते हैं। खरीदारी करते समय मर्चेंट्स को स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए भी फिंगरप्रिंट के जरिए ही ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | एमेजॉन में 370 कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार

5000 से ऊपर के लिए डालना होगा पिन कोड

यह फीचर उन लोगों के बहुत काम आएगा जो जल्दी ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करचे हैं या बार-बार PIN डालने के झंझट से बचना चाहते हैं। बता दें कि बायोमेट्रिक UPI को लॉन्च करने वाला Amazon Pay भारत का शुरुआती पेमेंट प्लेटफॉर्म बन गया है। सुरक्षा के लिहाज से इस फीचर को 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन तक सीमित रखा गया है। कहने का मतलब है कि अगर आप 5,000 रुपये से कम पेमेंट करते हैं, तो आपको पिन डालने की जरूरत नहीं रहेगी। वहीं अगर राशि 5000 से एक रुपया भी ज्यादा पेमेंट कर रहे हैं तो चार अंकों वाला पिन दर्ज करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें | किरायेदारों के लिए बड़ा झटका! बंद हो गई ये सर्विस? जानिए अब क्या करें

इस फीचर के फायदे

बता दें कि UPI Biometric Authentication का मकसद “ट्रांजैक्शन फ्रिक्शन” को कम करना है, यानी कि पेमेंट के दौरान होने वाली छोटी-छोटी रुकावटों को हटाना। यह फीचर Send Money, Scan & Pay और ऑनलाइन मर्चेंट पेमेंट जैसे सभी बड़े मोड्स पर काम करेगा। सुरक्षा के लिहाज से भी यह फीचर काफी बेहतर है क्योंकि बायोमेट्रिक डेटा किसी और से शेयर नहीं किया जा सकता और न ही इसे कोई आप से चुरा सकता है। इसके अलावा, इस फीचर की वजह से फोन को एक हाथ से पकड़कर पेमेंट करना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें | अलर्ट! Paytm-GPay यूजर्स सावधान, 1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI से जुड़े ये नियम

कैसे करें इस्तेमाल

1. Google Play Store से Amazon Pay ऐप अपडेट करें।

2. ऐप ओपन करें और फिर बटन नेविगेशन बार या होमपेज पर Amazon Pay आइकन पर टैप करें।

3. Amazon Pay UPI पर टैप करें और फिर सेटिंग्स या प्रोफाइल सेक्शन देखें।

4. 'Security,' 'Biometric Authentication,' या 'Enable Fingerprint/Face Unlock' लेबल वाला नया ऑप्शन देखें।

5. अब मौजूदा UPI PIN कन्फर्म करके एक्टिवेशन कन्फर्म करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीएमेजॉन पे ने पिन कोड की कर दी छुट्टी, अब अंगूठे या चेहरे से करें पेमेंट, नया फीचर लॉन्च
More
बिजनेस न्यूज़मनीएमेजॉन पे ने पिन कोड की कर दी छुट्टी, अब अंगूठे या चेहरे से करें पेमेंट, नया फीचर लॉन्च
OPEN IN APP