AMFI December Data: इक्विटी MF से निवेशकों ने बनाई दूरी, दिसंबर में 6% गिरा निवेश, फ्लेक्सी-कैप बना पहली पसंद

AMFI December Data: एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने दिसंबर में 66,591 करोड़ रुपये के नेट आउटफ्लो की जानकारी दी।

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड9 Jan 2026, 02:05 PM IST
AMFI December Data
AMFI December Data

AMFI December Data Dec2025: भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (AMFI) ने आज दिसंबर के म्यूचु्अल फंड निवेश के आंकड़े जारी कर दिए हैं। पिछले महीने इक्विटी म्यूचुअल फंड में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह मंथली आधार पर 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,054 करोड़ रुपये पर आ गया। इस गिरावट के साथ-साथ ओवरऑल एसेट बेस में भी मामूली कमी दर्ज की गई है। इससे एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) नवंबर के 80.80 लाख करोड़ रुपये से घटकर दिसंबर में 80.23 लाख करोड़ रुपये रह गया। यह ऋण योजनाओं से भारी निकासी के प्रभाव को दिखाता है।

दिसंबर में 66,591 करोड़ रुपये का हुआ आउटफ्लो

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने दिसंबर में 66,591 करोड़ रुपये के नेट आउटफ्लो की जानकारी दी। इसका मुख्य वजह ऋण योजनाओं से भारी मात्रा में निकासी थी, जबकि इक्विटी और गोल्ड फंड निवेशकों की रुचि आकर्षित करते रहे।

यह भी पढ़ें | बाजार में दबाव के बीच Vodafone Idea के शेयरों में 9% की तूफानी तेजी

अक्टूबर के मुकाबले रहा ज्यादा

इक्विटी निवेश में नवंबर के 29,911 करोड़ रुपये के मुकाबले क्रमिक आधार पर कमजोर रहा, फिर भी यह अक्टूबर के 24,690 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। सितंबर में इक्विटी में नेट इन्वेस्टमेंट 30,421 करोड़ रुपये था और अगस्त में 33,430 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट किए गए महीने के दौरान डिविडेंड यील्ड और इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) फंड के अलावा अधिकतर सब-कैटेगरी में में पॉजिटिव ट्रेंड देखने को मिला।

फ्लेक्सी-कैप फंड निवेशकों की पहली पसंद

फ्लेक्सी-कैप फंड सबसे पसंदीदा विकल्प बने रहे। इसमें 10,019 करोड़ रुपये का नेट इन्वेस्टमेंट हुआ, जो नवंबर के 8,135 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह बाजार के उतार-चढ़ाव में मांग को दिखाता है। इसके बाद मिड-कैप फंड में 4,176 करोड़ रुपये, लार्ज एवं मिड-कैप फंड में 4,094 करोड़ रुपये और स्मॉल-कैप फंड में 3,824 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इसके अलावा लार्ज-कैप फंड में 1,567 करोड़ रुपये का निवेश आया।

यह भी पढ़ें | 'PM Modi ने नहीं किया फोन...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिकी मंत्री का बयान

इन कैटेगरी में हुई निकासी

दूसरी तरफ,ELSS और डिविडेंड यील्ड फंड में क्रमशः 718 करोड़ रुपये और 254 करोड़ रुपये की निकासी दर्ज की गई। डेट म्यूचुअल फंड ने दिसंबर में 1.32 लाख करोड़ रुपये की भारी निकासी देखी, जबकि नवंबर में नेट आउटफ्लो 25,692 करोड़ रुपये था।

ETF में लोगों ने लगाया पैसा

इसके अलावा निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों में भी नए सिरे से रुचि दिखाई। गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में नेट इन्वेस्टमेंट दिसंबर में बढ़कर 11,647 करोड़ रुपये हो गया, जो नवंबर के 3,742 करोड़ रुपये था। वहीं, अक्टूबर के 7,743 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीAMFI December Data: इक्विटी MF से निवेशकों ने बनाई दूरी, दिसंबर में 6% गिरा निवेश, फ्लेक्सी-कैप बना पहली पसंद
More
बिजनेस न्यूज़मनीAMFI December Data: इक्विटी MF से निवेशकों ने बनाई दूरी, दिसंबर में 6% गिरा निवेश, फ्लेक्सी-कैप बना पहली पसंद