Auto Sales December: दिसंबर महीने में कारों की बिक्री में बंपर उछाल, यहां देखिए आंकड़े

Auto Sales December: ऑटो सेक्टर की कई कंपनियों ने दिसंबर 2025 के बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर 2025 में कुल बिक्री सालाना आधार पर 22.21% बढ़ गई है। वहीं टाटा मोटर्स की बिक्री में सालाना 25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Jitendra Singh
अपडेटेड2 Jan 2026, 01:37 PM IST
Auto Sales December: मारुति सुजुकी ने शानदार परफॉर्म किया।
Auto Sales December: मारुति सुजुकी ने शानदार परफॉर्म किया।

Auto Sales December: जीएसटी में कटौती के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियों ने दिसंबर में भी जमकर गाड़ियों की बिक्री की। साल 2025 के आखिरी महीने में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 22.21 फीसदी बढ़कर 2,17,854 यूनिट हो गई। दिसंबर 2024 में मारुति ने 1,78,248 गाड़ियां बेची थीं। हुंडई मोटर इंडिया ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में कुल 58,702 गाड़ियां बेचीं, जो दिसंबर 2024 की तुलना में 6.6 फीसदी ज्यादा है। हुंडई ने बताया कि इसमें 42,416 गाड़ियों की घरेलू बिक्री और 16,286 गाड़ियां का निर्यात शामिल है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा दिसंबर सेल्स

भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर के महीने में कुल 86,090 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की है। इस सेल्स में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं महिंद्रा ने एसयूवी कार की कुल 50,946 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि सालाना आधार पर 23 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा कमर्शियल वाहनों की बिक्री 34 फीसदी बढ़कर 24,786 यूनिट्स रही। महिंद्रा के निर्यात में 9 फीसदी की गिरावट आई। महिंद्रा की गाड़ियों का निर्यात 2,820 यूनिट्स रहा।

यह भी पढ़ें | कभी चार्ज कट गए तो कभी काम अटक गया! अगर बैंक से हैं परेशान तो कहां करें शिकायत?

मारुति सुजुकी इंडिया

मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर 2025 में कुल बिक्री सालाना आधार पर 22.21 फीसदी बढ़कर 2,17,854 यूनिट हो गई। दिसंबर 2024 में यह 1,78,248 यूनिट रही थी। मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 1,78,646 यूनिट रही जो 2024 की इसी अवधि में 1,30,117 यूनिट थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कार की बिक्री पिछले महीने 14,225 यूनिट रही जो दिसंबर 2024 में 7,418 यूनिट थी। इसी तरह बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी कॉम्पैक्ट कार की बिक्री दिसंबर 2025 में 78,704 यूनिट रही जबकि 2024 के इसी महीने में यह 54,906 यूनिट थी।

यह भी पढ़ें | मुंबई में प्रॉपर्टी की बंपर बिक्री, भरा सरकारी खजाना

टाटा मोटर्स ने बिखेरा जलवा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री दिसंबर में 14.1 फीसदी बढ़कर 50,519 यूनिट्स हो गई। जबकि दिसंबर 2024 में इसी महीने में यह 44,289 यूनिट्स थी। कंपनी ने कहा कि Q3 FY26 में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कुल बिक्री 1,71,013 यूनिट्स रही, जबकि Q3 FY25 में यह 1,39,829 यूनिट्स थी। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि पिछले महीने घरेलू पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 50,046 यूनिट्स रही, जो दिसंबर 2024 में 44,230 यूनिट्स से 13.1 फीसदी अधिक है। कंपनी ने आगे बताया कि कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री 24.2 फीसदी बढ़कर 6,906 यूनिट्स हो गई, जबकि दिसंबर 2024 में यह 5,562 यूनिट्स थी।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, 22 और 24 कैरेट की जान लीजिए कीमत

टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल (CV) बिक्री दिसंबर 2025 में 25% बढ़कर 42,508 यूनिट हो गई, जबकि दिसंबर 2024 में 33,875 यूनिट्स बेची गई थीं। हेवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) ट्रकों की बिक्री दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर 31% बढ़कर 12,483 यूनिट हो गई, जबकि इंटरमीडिएट, लाइट और मीडियम कमर्शियल व्हीकल (ILMCV) ट्रकों की बिक्री सालाना आधार पर 40% बढ़कर 7,959 यूनिट हो गई।

किआ का दिसंबर में कैसा रहा हाल

किआ इंडिया की दिसंबर सेल्स की बात करें तो दिसंबर के महीने में किआ की बिक्री में दोगुने से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान किआ ने कुल 18,659 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की। यह आंकड़ा साल 2024 दिसंबर में 8,957 यूनिट्स का था। कंपनी ने अनुसार, किआ की शुरुआत से अब तक का सबसे अच्छा महीना दिसंबर रहा। इसके अलावा पूरे साल 2025 में किआ की कुल बिक्री 2,80,286 यूनिट्स रही, जो पिछले साल 2,45,000 यूनिट्स थी।

यह भी पढ़ें | टैक्स से लेकर निवेश तक की करें प्लानिंग, ये हैं अहम तारीखें

हुंडई मोटर इंडिया

हुंडई मोटर इंडिया ने दिसंबर 2025 में कुल 58,702 गाड़ियों की बिक्री की। यह पिछले साल के मुकाबले 6.6 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें 42,416 यूनिट घरेलू बाजार में बिकीं, जबकि 16,286 यूनिट्स का निर्यात किया गया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीAuto Sales December: दिसंबर महीने में कारों की बिक्री में बंपर उछाल, यहां देखिए आंकड़े
More
बिजनेस न्यूज़मनीAuto Sales December: दिसंबर महीने में कारों की बिक्री में बंपर उछाल, यहां देखिए आंकड़े