GST Reform: केंद्र सरकार ने ऑटो सेक्टर में जीएसटी को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। ऐसे में कई वाहन सस्ते हो गए हैं। ऑटो सेक्टर की कंपनियां भी अपने ग्राहकों को फायदा देना शुरू कर दिया है। इसबीच केंद्र सरकार ने ऑटोमोबाइल कंपनियों को शोरूम के बाहर पोस्टर लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। भारी उद्योग मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries - MHI) ने ऑटोमोबाइल कंपनियों शो रूम के बाहर नई और पुरानी कीमतों के तुलना करने वाला पोस्टर लगाने के लिए कहा है। इसके साथ ही इस पोस्टर में पीएम मोदी की भी फोटो लगी होनी चाहिए। इसमें कार और बाइक दोनों शो रूम शामिल हैं।
बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक, यह निर्देश सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के जरिए कंपनियों तक पहुंचाया गया है। नए आदेश के बाद अब ऑटोमोबाइल कंपनियों के अधिकारी पोस्टर तैयार करवा रहे हैं और मंजूरी के लिए उन्हें मंत्रालय को भेज रहे हैं।
पोस्टर का खर्च कौन उठाएगा
हालांकि यह अभी तय नहीं है कि पोस्टर की छपाई और वितरण की लागत कंपनियां उठाएंगी या डीलरशिप। अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग स्थानों के लिए स्थानीय भाषा में पोस्टर तैयार किए जाएंगे, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या हर भाषा के पोस्टर की अलग मंजूरी चाहिए। एक उद्योग सूत्र के मुताबिक, इस पूरे काम पर ऑटोमोबाइल कंपनियां कम से कम ₹20–30 करोड़ खर्च करेंगी। ये पोस्टर इस हफ्ते के अंत तक डीलरशिप पर लगाए जाने की उम्मीद है। लक्जरी कार कंपनियों को इस नियम से बाहर रखा गया है।
22 सितंबर से लागू होगी नई GST
GST 2.0 की नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। भारत में GST 2.0 लागू होने जा रहा है और इसका सीधा असर कारों की कीमतों पर पड़ रहा है। नई टैक्स व्यवस्था में कारों के लिए सिर्फ 18 फीसदी और 40 फीसदी की स्लैब रखा गया है। छोटी कारें (पेट्रोल/CNG इंजन 1200cc तक और डीजल 1500cc तक, लंबाई 4 मीटर से कम) अब सिर्फ 18% GST पर आएंगी।
पहले इन पर 28 फीसदी GST के साथ 13 फीसदी सेस भी लगता था। अब टैक्स घटाकर 18 फीसदी रह गया है। इसी तरह बड़ी और मिड-साइज कारों और SUVs (1500cc से ऊपर इंजन, 4 मीटर से लंबी) पर अब 40 फीसदी GST लगेगा। पहले इन पर 28% GST के साथ 1522 फीसदी सेस लगता था।