Axis Bank Credit Card Rules: 28 अगस्त से बदलेंगे ये बड़े नियम, लेट पेमेंट से लेकर विदेश में खर्च तक पर पड़ेगा असर

Axis Bank Credit Card Rules: एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 28 अगस्त 2026 से कई अहम नियम बदलने वाले हैं। बैंक डायनामिक करेंसी कन्वर्ज़न (DCC) मार्कअप को 1.5% से बढ़ाकर 3.5% करने जा रहा है। वहीं ₹50,000 या उससे ज्यादा के बकाया पर लेट पेमेंट फी ₹1,300 होगी।

Jitendra Singh
अपडेटेड18 Aug 2026, 07:20 PM IST
Axis Bank Credit Card Rules: 500 रुपये तक- कोई फीस नहीं लगेगी।
Axis Bank Credit Card Rules: 500 रुपये तक- कोई फीस नहीं लगेगी।

Axis Bank Credit Card Rules: अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 28 अगस्त 2026 की तारीख आपके लिए महत्वपूर्ण है। बैंक क्रेडिट कार्ड के कुछ फीस, इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन और रिवॉर्ड पॉइंट्स (Reward Points) से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है जो विदेश में कार्ड से पेमेंट करते हैं, बड़ी Credit Card Outstanding रखते हैं या Gift Card और Toll जैसे खर्चों पर Rewards का फायदा उठाते हैं।

सबसे बड़ा बदलाव Dynamic Currency Conversion यानी DCC Markup में होने जा रहा है। इसके अलावा ₹50,000 या उससे ज्यादा के बकाया पर Late Payment Fee बढ़कर ₹1,300 हो जाएगी। एक्सिस बैंक के मुताबिक 28 अगस्त से क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। इनमें सबसे अहम बदलाव DCC Markup, लेट पेमेंट फी (Late Payment Fee) और रिवॉर्ड पॉइंट्स (Reward Points) से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें | Jio Credit में 49.9% हिस्सेदारी खरीदेगा बैंक ऑफ अमेरिका, जानिए ग्राहकों पर असर

नए नियमों को आसान भाषा में समझें तो विदेश में INR में पेमेंट करने वालों को ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है, बड़ी Outstanding पर भुगतान में देरी महंगी पड़ेगी और कुछ खास खर्चों पर अब Rewards नहीं मिलेंगे।

विदेश में पेमेंट करना होगा महंगा, DCC Markup 3.5%

एक्सिस बैंक ने Dynamic Currency Conversion (DCC) पर लगने वाले Markup को बढ़ाने का फैसला किया है। यह सुविधा तब सामने आती है जब आप विदेश में किसी दुकान, होटल या दूसरे Merchant के POS Terminal पर कार्ड से पेमेंट करते समय स्थानीय करेंसी के बजाय भारतीय रुपये (INR) में भुगतान करने का विकल्प चुनते हैं।

यह भी पढ़ें | क्या आपके PF पर नहीं मिला ब्याज? यहां करें शिकायत, जानिए पूरा प्रोसेस

अब DCC Markup 1.5% से बढ़कर 3.5% किया जाएगा। यानी विदेश में INR में ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों के लिए लागत बढ़ सकती है। बैंक के नियमों में DCC को International Location पर INR में किए गए ट्रांजैक्शन और भारत में Foreign-Registered Merchant के साथ INR में किए गए कुछ ट्रांजैक्शन से जोड़ा गया है।

Gift Card खरीदने पर अब Rewards नहीं मिलेंगे

एक्सिस बैंक ने Gift Card खर्च को लेकर भी नियम स्पष्ट किए हैं। अब Gift Card की खरीदारी को अलग Gift Card Spend Category में रखा जाएगा। बैंक के मुताबिक Gift Card खरीदारी पर Reward Points और Cashback नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, ऐसे खर्च को Spend-based Fee Waiver की गणना में भी शामिल नहीं किया जाएगा। कुछ कार्डों में मिलने वाले Milestone Benefits के लिए भी Gift Card खर्च को नहीं गिना जाएगा।

यह भी पढ़ें | इस क्रेडिट कार्ड में मिलेगा कैशबैक का फायदा, जानिए कैसे

ज्यादा क्रेडिट कार्ड बकाया पर लेट फीस बढ़ेगी

एक्किस बैंक ने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान समय पर नहीं करने पर लगने वाली फीस के स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया है। खास तौर पर 50,000 रुपये से ज्यादा के बकाया पर अब 1300 रुपये लेट पेमेंट फीस लगेगी। लेट फीस की नई दरें कुछ इस तरह से हैं-

  • 500 रुपये तक- कोई फीस नहीं
  • 501 से 5000 रुपये- 500 रुपये फीस
  • 5001 से 10,000 रुपये- 750 रुपये फीस
  • 10,001 से 50,000 रुपये- 1200 रुपये फीस
  • 50,000 रुपये से ज्यादा- 1300 रुपये फीस

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीAxis Bank Credit Card Rules: 28 अगस्त से बदलेंगे ये बड़े नियम, लेट पेमेंट से लेकर विदेश में खर्च तक पर पड़ेगा असर
More