
Ayushman Bharat Scheme: भारत सरकार ने सरकारी इंश्योरेंस के तौर पर आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। इसका मकसद था कम आय वाले लोगों को फ्री में इलाज कराना है। इसके लिए आपको कार्ड बनवाना होता है। इस कार्ड को आप घर बैठे भी बनवा सकते हैं। अपने मोबाइल फोन से कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके ये कार्ड खुद बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक ऐप को अपने फोन पर इंस्टॉल करना होगा और सारा काम हो जाएगा। आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज की सुविधा हर हॉस्पिटल में मौजूद है चाहे प्राइवेट हो या सरकारी, जिससे हर इंसान इसका लाभ उठा सके।
आयुष्मान कार्ड साल 2018 में भारत सरकार की ओर से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जारी किया गया हेल्थ कार्ड है। इस कार्ड के जरिए आप देशभर के हजारों सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक का फ्री में इलाज करा सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि इसे बनवाने के लिए न तो किसी एजेंट की जरूरत होगी और न ही लंबी लाइन में लगने की। सरकार ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। यह कार्ड आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए लाया गया है ताकि वह गंभीर बीमारियों का इलाज बिना किसी आर्थिक बोझ के करवा सकें।
1. सबसे पहले अपने फोन पर Ayushman ऐप को इस्टॉल करना होगा। यह एक सरकारी ऐप है।
2. फिर अपनी पसंद की भाषा का चयन करना होगा।
3. इसके बाद लॉगइन पर क्लिक करके आपको Beneficiary पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको कैप्चा और मोबाइल नंबर भरना होगा।
5. इसके बाद आपके सामने Search For Nemeficiary का पेज खुल जाएगा। यहां आपको स्कीम में PM-JAY को चुनना होगा।
6. इसके बाद आपको अपने राज्य और जिले को चुनना होगा और अपना आधार नंबर डाल कर आप ऐप में लॉगइन कर पाएंगे।
7. ऐप में आपको अपने घर के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड दिख जाएंगे। जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना होगा उनके नाम के आगे आपको Authenticate लिखा हुआ दिखाई देगा।
8. जिस सदस्य के नाम के आगे आपको Authenticate लिखा हुआ दिखे, उस पर टैप करके आपको सदस्य का आधार नंबर डालना होगा और फिर आपको एक OTP मिलेगा। उस OTP को डालने के बाद सदस्य की एक फोटो क्लिक की जाएगी।
9. इसके बाद सदस्य का मोबाइल नंबर और उसका आपके साथ क्या रिश्ता है यह जानकारी भरनी होगी। इस तरह e-KYC पूरी करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा।
10. एक हफ्ते में सारी जानकारी वेरिफाई होने के बाद आप उस सदस्य का कार्ड भी इसी ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना के तहत कई गंभीर बीमारियों का इलाज फ्री कराया जा सकता है। इसमें हृदय रोग, कैंसर, न्यूरोलॉजिकल बीमारियां, गुर्दे और यूरिनरी से जुड़ी समस्याएं, लीवर और पेट के रोग, सांस संबंधी दिक्कतें, हड्डी और जोड़ की समस्याएं शामिल हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.