Ayushman Card: लंबी लाइन का झंझट खत्म! कॉल पर बुक होगा अप्वाइंटमेंट, आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाना हुआ आसान

Ayushman Card Helpline Number: अगर आपके पास भी आयुष्मान कार्ड है और इलाज करवाने के लिए लंबी लाइन लगाते हैं, तो आप आपकी परेशानी खत्म होने वाली है। उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड23 Oct 2025, 01:58 PM IST
आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाना हुआ आसान
आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाना हुआ आसान

Ayushman Card Helpline Number: अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। उत्तर प्रदेश में अब आयुष्मान कार्डधारकों को लंबी लाइनों से छुटकारा मिलने वाला है। योगी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना से जुड़े मरीजों के लिए एक कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। इस कॉल सेंटर के खुलने के बाद मरीज घर बैठकर सिर्फ कॉल के जरिए ही अपना अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

किस नंबर से होगा अप्वाइंटमेंट बुक?

अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि अब आयुष्मान भारत योजना के कार्डधारक सिर्फ इस टोल फ्री नंबर 180018004444 पर कॉल करके अपना अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। यहां से अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद लोगों को अस्पताल में जाकर लंबी लाइन में नहीं लगना होगा।

यह भी पढ़ें | दिवाली पर UPI पेमेंट ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, सेल्स और GST से मिला बूस्टर डोज

क्या है आयुष्मान भारत योजना?

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की तरफ से चल रही एक स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना में प्रति परिवार को हर साल 5 लाख का फ्री बीमा दिया जाता है। इस कार्ड का इस्तेमाल देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में किसी भी निजी या सार्वजनिक अस्पताल में किया जा सकता है। ये योजना 10 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए डिजाइन की गई है।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है?

आयुष्मान भारत कार्ड (Ayushman Bharat Card) बनवाना अब बहुत आसान हो गया है। ये कार्ड भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत जारी किया जाता है। इस कार्ड को आप घर बैठे भी बनवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | जानिए नौकरी छोड़ने के 3 साल बाद आपके EPF अकाउंट के साथ क्या होगा? जानिए मामला
  • सबसे पहले अपने फोन पर Ayushman ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा.
  • भाषा चुनने के बाद लॉगइन करके Beneficiary पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा और मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • अब आपके सामने Search For Nemeficiary का पेज खुल जाएगा। यहां आपको स्कीम में PM-JAY को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य और जिले को चुनना होगा और अपना आधार नंबर डाल कर आप ऐप में लॉगइन करना होगा।
  • अपने घर के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड दिख जाएंगे। जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना होगा उनके नाम के आगे आपको Authenticate लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • अब जहां आपको Authenticate लिखा हुआ दिखे, उस पर टैप करके आपको सदस्य का आधार नंबर डालना होगा और फिर आपको एक OTP मिलेगा। उस OTP को डालने के बाद सदस्य की एक फोटो क्लिक की जाएगी।
  • इसके बाद सदस्य का मोबाइल नंबर और उसका आपके साथ क्या रिश्ता है यह जानकारी भरनी होगी। इस तरह e-KYC पूरी करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • सारी जानकारी वेरिफाई होने के बाद उस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीAyushman Card: लंबी लाइन का झंझट खत्म! कॉल पर बुक होगा अप्वाइंटमेंट, आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाना हुआ आसान
More
बिजनेस न्यूज़मनीAyushman Card: लंबी लाइन का झंझट खत्म! कॉल पर बुक होगा अप्वाइंटमेंट, आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाना हुआ आसान