Credit Card Rules: आखिरी मौका! 1 फरवरी से ICICI बैंक बंद करने जा रहा क्रेडिट कार्ड की ये Free सुविधा, होगा भारी नुकसान

Credit Card Rules Changes: ICICI बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव की घोषणा की है, जो 1 फरवरी 2026 से लागू होगा। इससे फ्री मूवी टिकट की सुविधा समाप्त हो जाएगी और HPCL Super Saver Credit Card के रिवॉर्ड पॉइंट्स की सीमा 40,000 तक सीमित कर दी जाएगी…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड30 Jan 2026, 12:32 PM IST
ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भारी नुकसान
ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भारी नुकसान

ICICI Bank Credit Card Rules Changes: अगर आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल ICICI बैंक अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को देने वाली एक बड़ी सुविधा का बंद करने जा रहा है। 1 फरवरी 2026 से ICICI बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव करने जा रहा है। इन बदलाव का सीधा असर लाखों क्रेडिट कार्ड धारकों पर पड़ने वाला है।

यह भी पढ़ें | MCX पर सोना क्रैश, मेटल शेयरों में भी हड़कंप! बाजार में बढ़ी बेचैनी

ये सुविधाएं होने वाली हैं बंद

अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से फ्री मूवी टिकट देखने का फायदा लेते हैं, तो 1 फरवरी से आपको ये सुविधा नहीं मिलेगी। ICICI बैंक ICICI Bank Instant Platinum Chip Credit Card और ICICI Bank Instant Platinum Credit Card पर BookMyShow पर मिलने वाले फ्री मूवी टिकट की सुविधा को बंद करने वाला है। इस सुविधा के नहीं मिलने पर मूवी लवर को नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें | अगर मिल गई ये 5 छूट, तो ₹20 लाख की कमाई पर भी नहीं लगेगा टैक्स, जानिए कैसे

रिवॉर्ड पॉइंट्स की खींच दी लगाम

ICICI बैंक ने HPCL Super Saver Credit Card के रिवॉर्ड पॉइंट्स की सीमा 40,000 तक सीमित कर दी है। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म जैसे Dream11, MPL, Junglee Games और Rummy Culture पर किए गए पेमेंट पर अब 2% शुल्क लगेगा। वहीं अगर आप शॉपिंग करना पंसद करते हैं, तो आपको Amazon Pay, Paytm, MobiKwik जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट में 5,000 रुपये या उससे ज्यादा रकम लोड करने पर 1% चार्ज देना होगा।

इस टेबल में समझिए… ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड बदलाव (2026)

बदलाव/फीचरकार्ड/कैटेगरीनया नियम/प्रभावलागू होने की तारीख
BookMyShow मूवी बेनिफिट बंदICICI Bank Instant Platinum Chip Credit Card, ICICI Bank Instant Platinum Credit Cardफ्री/डिस्काउंटेड मूवी टिकट सुविधा बंद1 फरवरी 2026
इंश्योरेंस पेमेंट पर रिवॉर्डHPCL Super Saver Credit Cardरिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे, लेकिन सीमा ₹40,000 तकजारी रहेगा
ट्रांसपोर्ट खर्च पर रिवॉर्डTransport Merchant Categoryकार्ड प्रकार के अनुसार ₹10,000– ₹40,000 तक रिवॉर्ड पॉइंट्सजारी रहेगा
ऑनलाइन गेमिंग पेमेंट चार्जDream11, MPL, Junglee Games, Rummy Cultureपेमेंट पर 2% शुल्क15 जनवरी 2026
वॉलेट लोडिंग चार्जAmazon Pay, Paytm, MobiKwik ₹5,000+ लोड करने पर 1% चार्ज15 जनवरी 2026
बड़े ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन चार्जTransport Merchant Category ₹50,000+ खर्च पर 1% अतिरिक्त फीस15 जनवरी 2026

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीCredit Card Rules: आखिरी मौका! 1 फरवरी से ICICI बैंक बंद करने जा रहा क्रेडिट कार्ड की ये Free सुविधा, होगा भारी नुकसान
More