
Retirement Pension Plan: बजाज लाइफ इश्योरेंस ने हाल ही में 'बजाज लाइफ BSE 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 पेंशन इंडेक्स फंड' का NFO लॉन्च किया है। इसको 16 नवंबर 2025 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। 'बजाज लाइफ BSE 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 पेंशन इंडेक्स फंड' की सबसे खास बात यह है कि यह फंड केवल कंपनी के बजाज लाइफ स्मार्ट पेंशन प्लान (ULIP) के तहत उपलब्ध होगा। यह फंड निवेशकों को मार्केट से जुड़ा रिटायरमेंट फंड बनाने का मौका देता है। इसमें वैल्यू आधारित इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजी अपनाई गई है। फंड का टार्गेट बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स की परफॉर्मेंस को दोहराना है। यह बीएसई 500 के ब्रॉड यूनिवर्स से चुनी गई 50 कंपनियों को ट्रैक करता है।
इंडेक्स एन्हांस्ड वैल्यू पैरामीटर्स का इस्तेमाल करता है। इनमें बुक-टू-प्राइस, अर्निंग्स-टू-प्राइस और सेल्स-टू-प्राइस रेशियो शामिल हैं। इन स्टैंडर्ड से ऐसी कंपनियां चुनी जाती हैं जो फंडामेंटली मजबूत हैं, लेकिन मार्केट में उनकी वैल्यू कम है। इस तरह निवेशक अंडरवैल्यूड स्टॉक्स में पैसा लगा सकते हैं। ये स्टॉक्स लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। बजाज लाइफ का यह कदम रिटायरमेंट प्लानिंग को वैल्यू इनवेस्टिंग के अनुशासित फ्रेमवर्क से जोड़ता है।
इस फंड की सबसे बड़ी ताकत इसका डाइवर्सिफिकेशन है। यह लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप सेगमेंट में निवेश करता है। इससे रिस्क बैलेंस बना रहता है। निवेशक एक ही फंड से पूरे मार्केट कैप स्पेक्ट्रम का फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही पोर्टफोलियो हर तिमाही रीबैलेंस किया जाएगा। इससे मार्केट के बदलावों के साथ तालमेल बना रहेगा। बेंचमार्क इंडेक्स से पूरा अलाइनमेंट सुनिश्चित होगा। यह पारदर्शिता निवेशकों का भरोसा बढ़ाती है।
बजाज लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर श्रीनिवास राव रवूरी ने NFO लॉन्चिंग के दौरान कहा कि यह फंड वैल्यू इनवेस्टिंग के अनुशासित ढांचे को रिटायरमेंट प्लानिंग में लाता है। निवेशक इक्विटी मार्केट के जरिए भारत की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी में हिस्सा ले सकते हैं। यह फंड स्ट्रक्चर्ड मेथर्ड से काम करता है। रिटायरमेंट फोकस्ड इन्वेस्टर्स के लिए यह एक आकर्षक विकल्प है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे इंडेक्स-लिंक्ड पेंशन फंड्स इंडस्ट्री का नया ट्रेंड हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.