NFO Alert: बंधन MF ने लॉन्च किया दो खास फंड, केवल ₹1,000 से कर सकेंगे निवेश, जानें पूरी डिटेल

बंधन म्यूचुअल फंड ने  Bandhan Gold ETF FoF और Bandhan Silver ETF FoF का NFO लॉन्च किया है। इन दोनों स्कीम्स में 20 जनवरी तक निवेश किया जा सकता है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड13 Jan 2026, 03:47 PM IST
NFO Alert
NFO Alert

Mutual Fund New Fund Offer 2026: सोना और चांदी को हमेशा से सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है। अब बदलते दौर में इसमें निवेश करना का तरीका भी बदल गया है। अब लोग घर में फिजिकल गोल्ड या सिल्वर रखने के बजाय डिजिटल रूप में गोल्ड और सिल्वर में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में बंधन म्यूचुअल फंड ने बाजार में दो नए इन्वेस्टमेंट ऑप्शन Bandhan Gold ETF FoF और Bandhan Silver ETF FoF पेश किए हैं। ये दोनों स्कीम्स उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है, जो बिना किसी झंझट के सोने और चांदी में होने वाली बढ़त का लाभ उठाना चाहते हैं। इन न्यू फंड ऑफर्स (NFO) में निवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निवेशक 20 जनवरी तक निवेश कर सकते हैं।

कैसे काम करती हैं ये दोनों स्कीम्स?

बंधन म्यूचुअल फंड की ये नई स्कीम्स फंड ऑफ फंड्स (FoF) मॉडल पर आधारित हैं। इसका मतलब है कि यह फंड सीधे तौर पर फिजिकल गोल्ड या सिल्वर नहीं खरीदता, बल्कि गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) की यूनिट्स में निवेश करता है। गोल्ड ETF FoF का टार्गेट उन निवेशकों को कैपिटल बढ़ाने का मौका देना है जो सोने की घरेलू कीमतों पर नजर रखते हैं। वहीं, सिल्वर ETF FoF उन लोगों के लिए है जो चांदी की ग्लोबल डिमांड और इसके इंडस्ट्रियल यूज से प्रॉफिट कमाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें | Cross-Border Payments: दुनिया भर में तेजी से फैल रहा UPI का नेटवर्क

1,000 रुपये से कर सकेंगे निवेश

बता दें कि इन दोनों निवेश योजनाओं में एकमुश्त निवेश की न्यूनतम रकम 1,000 रुपये रखी गई है। इसके ऊपर निवेशक 1 रुपये के गुणक में कितनी भी रकम लगा सकते हैं। गोल्ड फंड को मैनेज अभिषेक जैन करेंगे और इसका बेंचमार्क फिजिकल गोल्ड की घरेलू कीमत होगी। इसी तरह, सिल्वर फंड का प्रदर्शन भी घरेलू चांदी की कीमतों पर आधारित होगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीNFO Alert: बंधन MF ने लॉन्च किया दो खास फंड, केवल ₹1,000 से कर सकेंगे निवेश, जानें पूरी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मनीNFO Alert: बंधन MF ने लॉन्च किया दो खास फंड, केवल ₹1,000 से कर सकेंगे निवेश, जानें पूरी डिटेल