Bank Account Rules: बैंक बैलेंस जीरो? फिर भी निकाल सकते हैं ₹10,000 रुपये, जानिए कैसे

Bank Account Rules: प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस वाले बैंक अकाउंट से जीरो रुपये होने के बाद भी 10,000 रुपये तक निकाले जा सकते हैं। इस खाते में न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं है और RuPay डेबिट कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड27 Nov 2025, 03:41 PM IST
बैंक अकाउंट से कैसे निकलेंगे 10 हजार रुपये
बैंक अकाउंट से कैसे निकलेंगे 10 हजार रुपये

Bank Account Rules: कभी आपने सुना है कि बैंक अकाउंट में जीरो रुपये होने पर भी आप अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। अगर नहीं तो, तो ये सच है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक में खुले खातों के साथ ऐसा किया जा सकता है। अगर आपका बैंक में जनधन अकाउंट है, तो आप उससे 10,000 रुपये निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है तरीका

पीएम जनधन के तहत खुले सभी बैंक अकाउंट जीरो बैलेंस वाले होते हैं। ऐसे में इस सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) में आपको मिनिमम रुपये रखने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही ग्राहक अपने जीरो बैलेंस वाले खाते से भी 10,000 रुपये तक ओवरड्राफ्ट निकाल सकते हैं। ऐसे में अगर कोई इमरजेंसी पड़ी है, तो बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं। इसके अलावा बैंक खाते के RuPay डेबिट कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा भी मिलता है।

यह भी पढ़ें | मर्सिडीज कार से भी ज्यादा महंगा बिका VIP नंबर ब्लेट, एक करोड़ से ज्यादा कीमत

क्या होता है ओवरड्राफ्ट?

ओवरड्राफ्ट का मतलब है कि अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं हैं या बैलेंस जीरो है, तब भी आप बैंक से कुछ रकम निकाल सकते हैं। इसे ऐसे समझो जैसे बैंक आपको थोड़े समय के लिए “उधार” दे रहा हो। बाद में जब आपके खाते में पैसे आएंगे, तो वो रकम बैंक को वापस करनी होगी। इस पर थोड़ा ब्याज भी लगता है, लेकिन फायदा ये है कि इमरजेंसी में आपको तुरंत कैश मिल जाता है, भले ही अकाउंट खाली क्यों न हो।

ओवरड्राफ्ट के फायदे और नुकसान

फायदे (Advantages)नुकसान (Disadvantages)
इमरजेंसी में पैसे निकाल सकते हैं, भले ही बैलेंस जीरो हो ओवरड्राफ्ट पर सामान्य सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज लगता है
जरूरत पड़ने पर ही उपयोग करें, कोई फिक्स्ड EMI नहींबार-बार उपयोग करने से अकाउंट लगातार निगेटिव हो सकता है
लोन की तरह लंबी प्रक्रिया नहीं, तुरंत सुविधा मिलती हैबैंक एक तय लिमिट तक ही ओवरड्राफ्ट की अनुमति देता है
अचानक खर्च या आपातकाल में मददगारसमय पर भुगतान न करने पर क्रेडिट हिस्ट्री खराब हो सकती है
अच्छे ग्राहकों को बैंक आसानी से सुविधा देता हैबैंक अलग-अलग चार्ज और नियम लागू कर सकता है

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Account Rules: बैंक बैलेंस जीरो? फिर भी निकाल सकते हैं ₹10,000 रुपये, जानिए कैसे
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Account Rules: बैंक बैलेंस जीरो? फिर भी निकाल सकते हैं ₹10,000 रुपये, जानिए कैसे