Bank Holiday: आज 1 जनवरी को बैंक जाने से पहले चेक कर लें हॉलिडे लिस्ट, कहीं खाली हाथ ना लौटना पड़े

Bank Holiday today: RBI ने 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। आज 1 जनवरी 2026 को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इससे पहले कि आप बैंक के लिए निकलें, पहले चेक कर लें कहीं आज आपके शहर में बैंक बंद तो नहीं है।

Priya Shandilya
अपडेटेड1 Jan 2026, 07:30 AM IST
आज 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले?
आज 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले?

Bank Holiday today: नए साल की शुरुआत में अक्सर लोगों को सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बैंक खुले रहेंगे या नहीं। अगर आप भी अपने जरूरी काम को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ये खबर आपके लिए है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें साफ बताया गया है कि 1 जनवरी को किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे और पूरे साल में कितने दिन छुट्टियां होंगी।

1 जनवरी को कहां खुले रहेंगे बैंक?

नए साल के दिन यानी 1 जनवरी 2026 को देशभर में अधिकांश बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई के अनुसार इस दिन आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे। बाकी शहरों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

जनवरी 2026 में किन-किन दिनों बैंक रहेंगे बंद

आरबीआई की छुट्टियों की सूची के अनुसार जनवरी 2026 में अलग-अलग राज्यों में विभिन्न त्योहारों और अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे:

2 जनवरी – मिजोरम, केरल (न्यू ईयर / मन्नम जयंती)

3 जनवरी – उत्तर प्रदेश (हजरत अली जयंती)

12 जनवरी – पश्चिम बंगाल (स्वामी विवेकानंद जयंती)

14 जनवरी – गुजरात, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम (मकर संक्रांति / भोगाली बिहू)

15 जनवरी – तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम (पोंगल / मकर संक्रांति)

16 जनवरी – तमिलनाडु (तिरुवल्लुवर दिवस)

17 जनवरी – तमिलनाडु (उझावर तिरुनाल)

23 जनवरी – पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा (नेताजी जयंती / बसंत पंचमी)

26 जनवरी – पूरे देश में गणतंत्र दिवस

पूरे साल की छुट्टियां

2026 में देशभर में 100 से ज्यादा दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें राष्ट्रीय छुट्टियां जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और दिवाली शामिल हैं। इसके अलावा होली, दशहरा, दुर्गा पूजा और कई क्षेत्रीय त्योहारों पर भी छुट्टियां रहेंगी। हर राज्य की अपनी अलग छुट्टियों की लिस्ट होगी।

बैंक बंद है तो क्या करें?

भले ही बैंक ब्रांच बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। आप UPI और मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग के जरिए बिल पेमेंट और फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा एटीएम से कैश भी निकाल सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस और ब्रांच से जुड़े काम छुट्टी के दिन नहीं होंगे।

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो बेहतर होगा कि छुट्टियों की लिस्ट पहले देख लें। इससे आखिरी वक्त की परेशानी से बचा जा सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Holiday: आज 1 जनवरी को बैंक जाने से पहले चेक कर लें हॉलिडे लिस्ट, कहीं खाली हाथ ना लौटना पड़े
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Holiday: आज 1 जनवरी को बैंक जाने से पहले चेक कर लें हॉलिडे लिस्ट, कहीं खाली हाथ ना लौटना पड़े