आज बैंक खुला है या बंद? पहले चेक करें छुट्टी लिस्ट, वरना खाली हाथ लौटना पड़ेगा

12 जुलाई को देशभर में दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा जुलाई में कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां भी हैं। हालांकि, UPI, नेट बैंकिंग, ATM जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी। यहां पढ़ें इस महीने जुलाई में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड12 Jul 2025, 07:53 AM IST
क्या आज 12 जुलाई को बैंक बंद है?
क्या आज 12 जुलाई को बैंक बंद है?(Livemint)

Bank holiday today: अगर आज यानी 12 जुलाई को आप बैंक जाने का सोच रहे थे, तो रुक जाइए। देशभर में आज बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह महीना का दूसरा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बैंकों में छुट्टी होती है। ऐसे में आज यानी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

बैंक छुट्टियां कब-कब होती हैं?

हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार, साथ ही हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। बाकी के शनिवार (पहला, तीसरा और अगर हो तो पांचवां शनिवार) को बैंक खुले रहते हैं। कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां भी होती हैं जो हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं।

जुलाई में कौन-कौन सी छुट्टियां हैं?

जुलाई के महीने में कुछ खास क्षेत्रीय छुट्टियां भी पड़ रही हैं, जिनमें संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। नीचे उनकी पूरी लिस्ट दी गई है:

14 जुलाई (सोमवार): बेह देनखलाम – शिलॉन्ग में बैंक बंद

16 जुलाई (बुधवार): हरेला – देहरादून में बैंक बंद

17 जुलाई (गुरुवार): यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि – शिलॉन्ग में बैंक बंद

19 जुलाई (शनिवार): केर पूजा – अगरतला में बैंक बंद

28 जुलाई (सोमवार): द्रुकपा छे-ज़ी – गंगटोक में बैंक बंद

छुट्टी वाले दिन कैसे करें पैसों का लेनदेन?

बैंक हॉलिडे वाले दिन अगर आप पैसों के लेनदेन के बारे में सोच रहे हैं, तो यह बिल्कुल मुमकिन है। दरअसल, आजकल डिजिटल बैंकिंग के जमाने में बैंक ब्रांच भले ही बंद हो पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हो जाते हैं। जिस दिन बैंक बंद हो तो आप ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं के माध्यम से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। केवल ब्रांच लेवल पर काम नहीं होगा।

बैंक छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना जरूरी है, खासकर अगर आपको कोई चेक जमा करना है या डीडी बनवाना है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप RBI की ऑफिशियल वेबसाइट या अपने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक करते रहें।

 

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीआज बैंक खुला है या बंद? पहले चेक करें छुट्टी लिस्ट, वरना खाली हाथ लौटना पड़ेगा
More
बिजनेस न्यूज़मनीआज बैंक खुला है या बंद? पहले चेक करें छुट्टी लिस्ट, वरना खाली हाथ लौटना पड़ेगा