Bank Holiday today: आज धनतेरस पर इस शहर में बैंक हॉलिडे, चेक करें कहीं आपके शहर में भी तो नहीं है छुट्टी

Bank Holiday today: दिवाली और धनतेरस के मौके पर अलग-अलग शहरों में बैंक हॉलिडे शेड्यूल को लेकर लोग कन्फ्यूज हैं। ऐसे में अगर आप भी बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए क्या आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं।

Priya Shandilya
अपडेटेड18 Oct 2025, 07:21 AM IST
आज धनतेरस पर बैंक बंद हैं या खुले?
आज धनतेरस पर बैंक बंद हैं या खुले?

Bank Holiday on Dhanteras: आज धनतेरस है और इसी के साथ दिवाली का शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर देशभर के कई राज्यों में आज बैंक बंद है या नहीं, इसे लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है। तो अगर आज आप भी बैंक जाने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि आज आपके शहर में बैंक बंद है या नहीं।

आज धनतेरस पर कहां बंद है बैंक?

इस बार धनतेरस महीने के तीसरे शनिवार को पड़ा है और आरबीआई हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक तीसरे शनिवार पर बैंक खुले होते हैं। ऐसे में आज गुवाहाटी को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और शहरों में बैंक खुले रहेंगे। वहीं, गुवाहाटी में खाती बिहू त्योहार की वजह से आज बैंक बंद रहेंगे।

दिवाली के दौरान कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद

दिवाली का त्योहार इस बार 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इन दिनों में अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां तय हैं।

19 अक्टूबर (रविवार): यह रविवार है, इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर (दिवाली): इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। जबकि बेलापुर, भुवनेश्वर, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर में बैंक खुले रहेंगे।

21 अक्टूबर (दिवाली अमावस्या/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा): इस दिन बेलापुर, भोपाल, भुबनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर वहीं बाकी सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे।

22 अक्टूबर (दिवाली (बलि प्रतिपदा)/ विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा/ लक्ष्मी पूजा): अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपूर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे। बाकी अन्य सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे।

23 अक्टूबर (भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती): अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपूर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला में बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी शहरों में बैंक खुले रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

अगर बैंक की छुट्टी है और आपको कोई जरूरी काम निपटाना है तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग पूरी तरह चालू रहती है। आप IMPS, NEFT, RTGS या UPI के जरिए ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। साथ ही ATM से कैश निकासी, बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट लेना भी संभव है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Holiday today: आज धनतेरस पर इस शहर में बैंक हॉलिडे, चेक करें कहीं आपके शहर में भी तो नहीं है छुट्टी
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Holiday today: आज धनतेरस पर इस शहर में बैंक हॉलिडे, चेक करें कहीं आपके शहर में भी तो नहीं है छुट्टी